'इश्क सुभान अल्लाह' की शूटिंग के पहले दिन छलके ईशा सिंह के आंसू, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अदनान खान ने भी शुरू की शूटिंग

जहां देशभर में लॉकडाउन धीरे.धीरे खुल रहा है और लोग न्यू नॉर्मल को अपना रहे हैं वहीं टीवी एक्टर्स ने भी अपने शोज की शूटिंग शुरू कर दी है। दर्शकों को ऐसे ही एक किरदार से दोबारा मिलाने के उद्देश्य से 'इश्क सुभान अल्लाह' में ओरिजिनल जारा सिद्दीकी की वापसी हुई हैं जिसका किरदार पिछले साल टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा सिंह ने निभाया था।

ईशा ने हाल ही में शो की शूटिंग शुरू की है। एक लंबे समय बाद सेट पर वापस आकर काफी भावुक हो गईं। चूंकि यह शो ईशा के दिल के करीब है तो वो सेट पर वापस आते ही अपने को-एक्टर्स और क्रू के साथ यादों में खो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

इस बारे में ईशा बताती हैं, "सेट से जुड़ी बहुत सी यादें हैं और मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने घर वापस आ गई हूं। सेट का पूरा टूर करते हुए मैं पुरानी यादों में खो गई जिससे मेरी आंखें भर आईं। जहां कुछ ही क्रू मेंबर्स मेरे लिए नए थे वहीं अपने पहले दिन मैं अदनान के रूप में जाने पहचाने चेहरे से मिली। यह नया सफर शुरू करना वाकई बहुत शानदार था। अब मैं आने वाले समय में और भी ढेर सारे सरप्राइज का इंतजार कर रही हूं।"

अदनान खान की रिपोर्ट्स आईं नेगेटिव

कुछ दिनों पहले इश्क सुभान अल्लाह शो में कबीर अहमद का किरदार निभा रहे अदनान खान की तबियत खराब थी। एक्टर ने सावधानी के लिए शूटिंग से फुरसत लेकर अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट आने तक अदनान सेट से दूर रहे। अब दो दिन पहले उनकी रिपोर्ट्स आ गई हैं जिसमें वो नेगेटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आते ही एक्टर ने दोबारा शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Isha Singh spills tears on first day of 'Ishq Subhan Allah' shooting, adnan khan is also back in shooting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CTiakj

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......