लॉकडाउन के समय डिप्रेशन फेस कर चुके हैं ‘कसौटी’ एक्टर पार्थ समथान, बताया कैसे खुद को रखा पॉजिटिव
सुशांत सिंह राजपूत के बाद से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार लोग खुलकर अपनी आपबीती और कहानी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब कसौटी जिंदगी के एक्टर पार्थ समथान ने भी अपने डिप्रेशन पर बात की है। साथ ही एक्टर ने अपने बुरे समय में फैंस, परिवार और दोस्तों का सपोर्ट मिलने पर सभी का आभार भी जताया है।
पार्थ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंनें बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऐसा समय आया जब वो डिप्रेस हो गए थे। एक्टर ने लिखा, जी हां, लॉकडाउन के दौरान दुख और डिप्रेशन के पल रहे हैं मगर ये वो हैं जो हमें और मजबूत बनने की ताकत देते हैं और आगे बढ़ाते हैं। तो जब एक दिन ये महामारी खत्म हो जाएगी तो हम दुनिया से दोबारा लड़ने के लिए तैयार होंगे। पॉजिटिव रहें।
शेयर की गई तस्वीर में एक्टर ने सभी का शुक्रिया अदा किया है। तस्वीर में लिखा है, मैं अपने चाहने वालों, दोस्तों और फैंस को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे बेहतर और पॉजिटिव इंसान बनाने के लिए इन्फ्लूएंस किया। शुक्रिया।
100 दिनों बाद पार्थ ने शुरू की शूटिंग
लॉकडाउन के चलते सभी शोज की शूटिंग 19 मार्च से बंद कर दी गई थी। अब जब स्थिति सामान्य हो रही है तो फिर एक बार शूटिंग शुरू हो चुकी है। कसौटी एक्टर पार्थ समथान ने भी 100 दिनों के ब्रेक के बाद 27 जून से शूटिंग शुरू की है। सेट के सूत्रों ने बताया कि अकसर देरी से सेट पहुंचने वाले पार्थ भी पहले दिन मॉर्निंग शिफ्ट में टाइम पर पहुंच गए थे।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2By23bg
Comments