'राधा कृष्ण' फेम तरुण खन्ना ने कहा यह हत्या है, अमिताभ, अक्षय जैसे A-लिस्टर्स से की सुशांत के लिए आवाज उठाने की अपील
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में अभिनेता तरुण खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे न केवल सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बल्कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे A-लिस्टर्स से सुशांत के लिए आवाज उठाने का आग्रह भी कर रहे हैं। तरुण को 'कभी आए न जुदाई', 'भाभी', 'झांसी की रानी', देवों के देव...महादेव', 'पोरस' और 'राधा कृष्ण' जैसे सीरियल्स के लिए जाना जाता है।
तरुण ने डिप्रेशन के दावे पर उठाए सवाल
तरुण वीडियो में कह रहे हैं कि उन्होंने कभी अपने अलावा किसी और के बारे में बात नहीं की। लेकिन सुशांत के मामले में उनसे रहा नहीं गया। उनकी मानें तो उन्हें सुशांत के सुसाइड की बात पुख्ता नहीं लग रही है।
तरुण ने सवाल उठाते हुए कहा - ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत ने डिप्रेशन में सुसाइड किया? ऐसी थ्योरी पेश की जा रही है। ऐसा नेरेटिव क्रिएट किया जा रहा है। मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें किस बात का डिप्रेशन था? उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' जैसा सुपरहिट सीरियल किया, जो कई साल तक भारत के टेलीविजन पर नंबर 1 था। क्या इस बात का डिप्रेशन था?
क्या उन्हें 'काई पो छे' जैसी फिल्म करने का डिप्रेशन था? उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में लीड रोल किया था, क्या इस बात का डिप्रेशन था? या उनकी लास्ट फिल्म 'छिछोरे' ने रिकॉर्ड तोड़ 150 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, तो क्या इस बात का डिप्रेशन था?
इंडिया का सबसे बड़ा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अपनी फिल्म में सुशांत को हीरो लेता है। जिस आदमी की तवज्जो पाने के लिए सभी एक्टर्स और न्यूकमर्स मरे जाते हैं, जब वह खुद फिल्म बनाता है तो सुशांत सिंह राजपूत को बतौर हीरो कास्ट करता है। यानी कि वह सुशांत का फैन है।
ऐसा पता चला है कि उसके पास करोड़ों की संपत्ति थी। करोड़ों रुपए तो वह दान में दे रहा था। इसका मतलब पैसे की कोई कमी नहीं थी।
मेरा प्वॉइंट यह है कि एक आदमी, जो पढ़ाई में एक्स्ट्राऑर्डिनरी था, एक्टिंग में एक्स्ट्राऑर्डिनरी था। अपनी प्रतिभा से राजकुमार हिरानी और नितेश तिवारी जैसे फिल्ममेकर्स को कन्विंस करता है। आपको लगता है कि ऐसे आदमी को डिप्रेस्ड होने की जरूरत है। काम का डिप्रेशन तो नहीं हो सकता। पांच-छह फिल्में हाथ से निकल गईं तो क्या हुआ?
तरुण बोले- हमें जानने हक है कि वह मराया मारा गया?
तरुण ने वीडियो में आगे कहा है- सुशांत सिंह राजपूत हम लोगों के लिए आशा की एक किरण था। वह वो आदमी था, जिसे देखकर लगता था कि भाई ने वह काम कर दिया, जो हम सब करना चाहते हैं। हम लोगों के लिए तो वह हीरो था। हमारे हीरो को मार दिया गया या वह मर गया, हमें यह जानने का हक तो है न?
सुशांत के दोस्त संदीप सिंह पर उठायासवाल
बकौल तरुण- मैं छोटा सा एक्टर हूं। मेरा नाम तरुण खन्ना है। मैं यह कह रहा हूं कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं की है, उसकी हत्या हुई है। मैं तो उसे जानता भी नहीं था। दो-चार बार हमारे बीच हाय-हैलो हुआ था। लेकिन जो उसके दोस्त हैं संदीप सिंह आप उसका इंटरव्यू देखिए।
एक चैनल पर उसका इंटरव्यू है और वह पहली लाइन से ही बोल रहा है कि किसने कहा कि सुशांत को मारा गया है? आप सब अपने मन से बोल रहे हैं। उसने एकदम से सबको क्लीन चिट दे दी।
सुशांतकी तथाकथित गर्लफ्रेंड है रिया चक्रवर्ती, क्या ये लोग आगे आकर बोल नहीं सकते हैं? कम से कमसामने आकर यही बोल दें कि हम बोलना चाहते हैं। लेकिन हमें पुलिस ने मना किया है। तो भी लोग एक बारगी चुप हो जाएंगे।
तरुण ने बॉलीवुड के A-लिस्टर्स पर निशाना साधा
बकौल तरुण- मेरा खून खौल रहा है। मैं उसे जानता नहीं था। लेकिन मुझे यह लग रहा है कि वह मेरी इंडस्ट्री का आदमी था। जब मुझे इतना बुरा लग रहा है कि यार उसको क्यों मारा गया तो हमारे इतने बड़े-बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और भी कई, वो सब कहां हैं?
वोक्यों नहीं यह कह रहे हैं कि हमारा एक साथी मर गया है। उसकी मौत की जांच सीबीआई के द्वारा होनी चाहिए। ऐसा क्यों नहीं बोला जा रहा? माफ कीजिए, क्योंकि इंडस्ट्री में सुशांत का कोई गॉडफादर नहीं है। वो किसी बड़े प्रोड्यूसर का या किसी बड़े एक्टर का या किसी बड़े डायरेक्टर का बेटा नहीं है। आउटसाइडर है, इसलिए उसके बारे में कोई बात ही नहीं कर रहा।
क्यों किसी ने एक बार भी फूटे मुंह यह नहीं कहा कि सुशांत केस में सीबीआई जांच होनी चाहिए? भगवान न करें रणबीर कपूर, वरुण धवन या रणवीर सिंह के साथ ऐसा हुआ होता तो क्या तब भी सीबीआई जांच नहीं होती?
'सुशांत के पिता को देखकर दुख होता है'
तरुण ने आगे कहा- मैं सुशांत के पिता को जानता नहीं हूं, लेकिन जब भी उन्हें देखता हूं तो दुख होता है। 34 साल की उम्र में उनका बेटा चला गया। यह अपने बेटे के ऊपर आंसू बहाने की उनकी उम्र नहीं थी।मैं सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली को नहीं जानता। उसकी बहनों को भी शक्ल से नहीं पहचानता। लेकिन चूंकि मैं इस इंडस्ट्री में काम करता हूं, इसलिए इस मामले को बहुत ही स्ट्रॉन्गली फील करता हूं।
अंत में फिर अमिताभ, अक्षय, सलमान पर सवाल उठाया
वीडियो के अंत में तरुण कह रहे हैं- मुझे लगता है कि किसी को तो आवाज उठानी चाहिए। सिर्फ एक शेखर कपूर और शेखर सुमन साहब बोलते हैं। ये दो लोग कम से कम खुलकर बात तो कर रहे हैं। बाकी सब लोगों को तो सांप सूंघ गया है।
ये लोग एक फिल्म के लिए 30-40 करोड़ रुपए लेते हैं। हम लोगों ने इन्हें इतना पावरफुल बना दिया है तो क्या इनका कुछ फर्ज नहीं बनता? अगर तमिलनाडु में ऐसा कुछ हुआ होता तो रजनीकांत सर जरूर आवाज उठाते। इसलिए मैं अमिताभ बच्चनजी, अक्षय कुमारजी, सलमान खान सर से रिक्वेस्ट करता हूं कि कुछ तो बोलें।
पब्लिक में आकर एक बार कम से कम इतना ही बोल दें कि हम भी उसके जाने से आप लोगों की तरह उतने ही आहत हैं। हमारा भी बच्चा था, हमारा भी छोटा भाई था। हम लोगों का शोक साझा है। हमें इससे अलग मत कीजिए। लेकिन एक बार भी किसी ने नहीं बोला।
मैं आप लोगों के सामने यह बोलता हूं कि सीबीआई की जांच होनी चाहिए। अगर आप इस चीज को सही मानते हैं तो कम से कम इस बारे में बात करते रहिए। इसे जिंदा रखिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W1MwI2
Comments