'द कपिल शर्मा शो' में लाइव ऑडियंस की जगह कार्डबोर्ड से बने कटआउट बैठे, फोटो शेयर कर कपिल ने पूछा-बताओ कौन असली कौन नकली

चार महीने बादकपिल शर्मा और उनकी टीम ने 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू कर दी है। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद चर्चा में आए सोनू सूद ने टीम के साथ कमबैक एपिसोडशूट किया। चैनल इस स्पेशल एपिसोड को अगस्त 1 को टेलीकास्ट करने की तैयारी में है। इस बीच कपिल ने सेट से एक फोटो शेयर कर फैन्स से असली और नकली ऑडियंस को पहचानने का टास्क दिया है।

इस फोटो में लास्ट लाइन में मास्क लगाकर बैठे 8 लोग ही रीयल हैं, बाकि सभी कार्डबोर्ड कटआउट हैं।

सोनू सूद के साथ शूट हुआ एपिसोड

कपिल ने प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने साेनू सूद के साथ शो का कमबैक एपिसोड शूट कर लिया है। जिसकी कुछ फोटोज भी वायरल हो चुकी हैं। वहीं शो की गेस्ट अर्चना ने भी सेट से कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वहां का माहौल साफ नजर आ रहा है।टीम ने आखिरी एपिसोड मार्च 15 को शूट किया था जिसमें आयुष शर्मा और साईं मांजरेकर बतौर गेस्ट नज़र आए थे।

द कपिल शर्मा शो सेट पर शूटिंग के लिए रेडी होते सूद

नहीं होंगे ऑडियंस और गेस्ट के बीच सवाल-जवाब

शो की टीम महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार शूट कर रही है। जिसकी वजह से उन्हें शो के कुछ फॉर्मेट में बदलाव लाना पड़ा। शो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि टीम ज्यादा लोगों के साथ शूट नहीं कर सकती, ऐसे में सबसे पहले मेकर्स ने लाइव ऑडियंस के बिना शूट करने का फैसला किया। अब तक शो में एक सेगमेंट हुआ करता था जहांऑडियंस शो में मौजूद गेस्ट और कपिल शर्मा के साथ सवाल-जवाब किया करती थी। अब येनहीं होगा। आर्टिस्ट्स अपने घर से ही मेकअप करके आ रहे हैं ताकि सेट पर सुरक्षित रह सकें।

##

दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे कटआउट

कार्ड बोर्ड कटआउट की बात करें तो कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर के कई मेगा इवेंट्स पर इनका इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विदेशों में कुछ शादियां ऐसी हुईं जहां पर चर्च के बैंच पर इन कटआउट को लगाकर अपने चहेतों की कमी को पूरा किया गया। वही दक्षिण कोरिया बेसबॉल लीग के दौरान बेसबॉल एसोसिएशन ने स्टेडियम की खाली सीटों पर दर्शकों के पोस्टर लगा दिये। इनमें से कई कटआउट ऐसे थे जिनके मुंह पर मास्‍क तक लगे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Kapil Sharma Show shoot without live audience; Kapil sharma shared picture and asked how many people are real


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOtOKo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......