एक हफ्ते में चार टीवी शो के सेट पर मिले कोरोना संक्रमित, CINTAA के सचिव अमित बहल बोले, "हम हाथ जोड़ते रहे प्रोड्यूसर्स के सामने शूटिंग टालने के लिए"

'कसौटी जिन्दगी के' के लीड एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले एक हफ्ते में ये चौथा टीवी शो हैं जिसका कोई मेंबर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। सबसे पहले 'एक महानायक डॉ.बीआर अम्बेडकर' के सेट पर एक्टर जगन्नाथ निवांगुने कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए, फिर सीरियल 'मेरे साईं' का एक क्रू मेंबर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, फिर 'भाभीजी घर पर हैं' का एक हेयर ड्रेसर संक्रमित पाया गया और अब 'कसौटी जिन्दगी के' एक्टर पार्थ समथान।

तो क्या इंडस्ट्री को अनलॉक करने का फैसला गलत था? दैनिक भास्कर ने इस बारे में CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के सचिव अमित बहल से बात की जिन्होंने बताया कि उन्होंने प्रोडूसर्स से कुछ और वक्त मागा था शूटिंग के लिए हालांकि वे नहीं माने।

हम हाथ जोड़ते रहे प्रोडूसर्स के सामने कि वे थोड़े दिन और शूटिंग रोकें लेकिन हमारी बात किसी ने नहीं मानी:

पिछले एक हफ्ते में ये चौथा सेट हैं जहां कोरोना पॉजिटिव होने की बात बाहर आई हैं। डॉ अंबेडकर, मेरे साईं, भाभीजी घर पर हैं और अब कसौटी जिदगी के, इन चारों सेट से हमें शिकायत आई हैं। जाहिर हैं चिंता वाला माहौल हैं लेकिन हम CINTAA के लोग करें तो भी क्या करें? हम हाथ जोड़ते रहे प्रोडूसर्स के सामने की वे थोड़े दिन और शूटिंग रोके लेकिन हमारी बात किसी ने नहीं मानी। पिछले डेढ़ महीने से शूटिंग को लेकर प्रोडूसर्स काफी हड़कंप मचाए हुए थे, ऐसे में हम सिर्फ एक यूनियन हैं मना कैसे कर सकते हैं? सरकार से परमिशन तो मिल ही चुकी थी।

जल्दबाजी का काम हमेशा शैतान का होता हैं:

मुझे अभी भी लगता हैं सेट पर प्रिकोशन नहीं ली जा रही हैं। टेलीकास्ट करने की होड़ में सेट पर कुछ-न-कुछ चूक हो रही हैं। हर कोई बस टेलीकास्ट के चक्कर में भाग रहा हैं। पार्थ लीड एक्टर हैं अब उसे कोरोना संकमण हो गया, अब टीम कैसे शूट करेंगी उसके बिना? पूरी स्टोरीलाइन ही उसके इर्द गिर्द हैं। क्या अब रातों रात स्टोरीलाइन बदल दी जाएगी? पार्थ फिर भी फिजिकली फिट नजर आता हैं वो इससे बाहर भी आ जाएगा लेकिन उनका क्या जिनसे वो मिला जुला होगा। सेट पर किसके कॉन्टेक्ट में आया हैं वो किसी को भी नहीं पता। जहां वो शूट करता था उस स्टूडियो (क्लिक निक्सन) में कई और शोज की शूटिंग होती हैं। मेरे हिसाब से ये जल्दबाजी का काम हुआ हैं और जल्दबाजी का काम हमेशा शैतान का होता हैं।

सीनियर एक्टर्स खुद तो संक्रमित होंगे ही साथ में कइयों को चपेट में लेंगे:

CINTAA कभी सेट पर जाकर शूटिंग नहीं रोकते। हम सिर्फ लोगों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे जो भी कदम उठाए सोच समझकर उठाए। हर आए दिन मुझे कॉल आता हैं कि 65 साल के ऊपर के आर्टिस्ट को शूटिंग की परमिशन का कुछ कीजिए। ये सीनियर एक्टर्स इस बात को नहीं समझते कि उनका इम्यून सिस्टम फिलहाल के माहौल के लिए सही नहीं है। वे खुद तो संक्रमित होंगे ही साथ में कइयों को चपेट में लेंगे। ये सभी अभी जोश में हैं काम करने के लिए, लेकिन उन्हें सोच समझकर कदम लेना चाहिए। हम बस सभी से थोड़ा वक्त मांग रहे थे कि इस सिचुएशन को थोड़ा कंट्रोल में आने दीजिए। सेट पर टेस्टिंग और सैनिटाइजेशन के लिए और वक्त देना चाहते थे लेकिन किसी ने सुना ही नहीं।

ये एक खतरे की बात हैं:

हमने सेट की रिपोर्ट्स देखी हैं और इस बात से इंकार नहीं करूंगा की लोग सावधानियां बरत रहे हैं लेकिन बाहर का कोई आदमी यदि सेट पर आता हैं तो क्या गारंटी है कि वो सेफ हो। पार्थ सेट पर संक्रमित हुआ या उसके घर की बिल्डिंग के आसपास हुआ, किसी को भी नहीं पता। ऐसे में हम किसे दोषी ठहराएं। फिलहाल इस पुरी सिचुएशन को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द से जल्द इसपर कोई निर्णय लेंगे। ये एक खतरे की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona infected found on four TV shows set in a week, CINTAA secretary Amit Bahl said, "We requested to avoid shooting in front of producers"


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZnUkFO

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......