10 जुलाई को समीर शर्मा ने आखिरी बार शेयर किए थे वीडियोज, मुंबई के ट्रेफिक और लोकल फूड का लुत्फ उठाते नजर आए
'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' में नजर आ चुके एक्टर समीर शर्मा ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली है। उनका शव मलाड स्थित फ्लैट की किचन में पंखे से लटका मिला। एक्टर की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट भी उनके डिप्रेशन में होने की तरफ इशारा कर रही हैं। समीर ने आखिरी बार 10 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ वीडियो शेयर किए थे जिसमें वो फूड ब्लागिंग करते नजर आए थे।
समीर लगातार अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खींची हुई तस्वीरें शेयर करते थे। मरने से महज कुछ ही दिनों पहले शेयर किए गए अपने आखिरी वीडियो में लोकल फूड के मजे लेते दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर ने स्ट्रीट फूड के रूबरू करवाया और खुदके लिए पार्सल भी लिया।
शेयर किए गए दूसरे वीडियो में समीर मु्ंबई के ट्रेफिक के बीच फंसे दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए बताया था कि वो पिछले 5 मिनट से जेबरा क्रॉसिंग पार करने की कोशिश कर रहे हैं मगर बढ़े हुए ट्रेफिक के चलते वो अटके हुए हैं। आखिरकार 20 मिनट बाद समीर सही जगह पहुंचे।
##एक्टर को ब्लॉगिंग के साथ लिखने का भी शौक था। समीर अक्सर अपनी सोच को शब्दों में बयां कर पोस्ट किया करते थे। उनसे सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी लिखी हुई कई पोएट्री भी हैं। एक्टर ने आत्महत्या करने से पहले भी अपनी पोस्ट के जरिए कुछ संकेत दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31w5SHg
Comments