रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया 10 सेकंड का वीडियो, लम्बे नोट में लिखा- मुझे और मेरे परिवार के जीवन पर खतरा है, लेकिन कमेंट बॉक्स कर दिया बंद
रिया च्रकवर्ती बार-बार सोशल मीडिया पर आती हैं और फिर लम्बे समय के लिए गायब हो जाती हैं। एक तरफ उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर फिर सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं दूसरी ओर 33 दिन बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दस्तक दी है। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने साथ-साथ परिवार को भी मीडिया से जान का खतरा बताया है और मुंबई पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रिया ने लिखा हम इस तरह कैसे जिएंगे
रिया ने इस नोट में लिखा है- यह मेरी बिल्डिंग कंपाउंड के अंदर का सीन है। इस वीडियो में जो आदमी है वह मेरे पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर इंद्रजीत चक्रवर्ती हैं। हम ईडी, सीबीआई और विभिन्न जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के जीवन पर खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन को बताया है। यहां तक कि वहां गए भी, किसी ने मदद नहीं की। हमने जांच अधिकारियों को सूचित किया है कि हमें उन तक पहुंचने में मदद करें, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। यह परिवार कैसे रहने वाला है? हम केवल मदद के लिए कह रहे हैं उन जांच एजेंसियों से जिन्होंने हमें पूछताछ के लिए बुलाया है। मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करती हूं कि हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम इन जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें। कोविड 19 के समय में कम से कम इतनी कानून और व्यवस्था तो बनाए रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qx4DSI
Comments