फिर छिड़ेगी अमिताभ बच्चन और सलमान खान के बीच टीआरपी की जंग, 'केबीसी 12' और 'बिग बॉस 14' प्राइम स्लॉट पर होंगे टेलीकास्ट

सलमान खान का पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 14' जल्द ही शुरू होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक ये शो सितम्बर के आखिरी हफ्ते में टेलीविजन पर प्रीमियर होगा। पिछले सीजन की तरह इस सीजन का टाइम स्लॉट भी 9 बजे का ही होगा। हाल ही में चैनल ने होस्ट सलमान खान की एक प्रोमो तस्वीर सोशल मीडिया पर डालकर लोगों के बीच उत्साह पैदा कर दिया हैं।

'केबीसी 12' की तैयारी भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं:

वही दूसरी तरफ सुनने में आया हैं कि चर्चित गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 की तैयारी भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। शो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जल्द ही मेकर्स नए कैंपेन की तैयारी में जुट गए हैं। निर्देशक-लेखक नितेश तिवारी ने कैंपेन लिखना शुरू कर दिया हैं और सब कुछ सही रहा तो वे जल्द ही होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ ये कैंपेन शूट करेंगे।

रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन का पहला राउंड भी खत्म हो चुका हैं। कंटेस्टेंट्स को चुनने की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएंगी। अमिताभ बच्चन की तबियत में भी काफी सुधार हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर शो को सितम्बर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च करने की प्लानिंग चल रही हैं। शुरूआती तौर पर केबीसी को अगस्त महीने में लॉन्च करने की प्लानिंग थी हालांकि अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने पर प्लानिंग में थोड़ा बदलाव लाना पड़ा।

'केबीसी 12' और 'बिग बॉस 14' दोनों शो प्राइम स्लॉट पर टेलीकास्ट होगा:

बता दें कि अमिताभ बच्चन का 'केबीसी 12' और सलमान खान का 'बिग बॉस 14' दोनों ही प्राइम स्लॉट पर टेलीकास्ट होगा। ऐसे में इस बार भी टीआरपी की रेस में सलमान खान और अमिताभ बच्चन का सीधा मुकाबला होगा। पिछले साल के इस मुकाबले में दोनों शो ने एक दूसरे को मात देने की कोशिश की थी। शुरुआत के कुछ एपिसोड्स में अमिताभ बच्चन ने सलमान खान को मात दी। हालांकि फिनाले के करीब 'बिग बॉस 13' ने ऑडियंस के बीच अपनी अच्छी पकड़ बना ली। BARC रेटिंग चार्ट पर दोनों शो के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला था।

'बिग बॉस 14' में दिखेगी लॉकडाउन थीम:

बताया ये भी जा रहा है कि 'बिग बॉस 14' के घर में कोरोना के लिए जारी की गई सभी सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट कराकर ही घर में एंट्री दी जाएगी। शो के आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार द्वारा डिजाइन किए जा रहे सेट में भी ग्रीन और रेड जोन देखने मिलेंगे। शो को पूरी तरह लॉकडाउन थीम पर बनाया जाने वाले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TRP fight between Amitabh Bachchan's kbc 12 and Salman Khan's bigg boss 14, to be telecast again on prime slot


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FDNMf3

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......