दिशा वकानी के बाद अब नेहा मेहता ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो, पिछले 12 सालों से निभा रही थीं अंजली का किरदार

टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिशा वकानी पिछले 2 सालों से बाहर हैं। ऐसे में फैंस के बीच लगातार उनकी वापसी पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अब शो में अंजली भाभी का अहम किरदार निभाने वाली नेहा मेहता ने भी शो छोड़ने की ठान ली है। पिछले 12 सालों से लगातार शो का हिस्सा रहीं नेहा ने अपना इस्तीफा मेकर्स के सामने रख दिया है।

तारक मेहता शो में अंजली उर्फ नेहा तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। स्पॉटब्वॉय के सूत्रों के मुताबिक नेहा ने शो छोड़ने की बात मेकर्स के सामने रखी है हालांकि उनके सह कलाकारों को इसकी जानकारी नहीं है। मेकर्स लगातार उन्हें शो में बनाए रखने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि एक्ट्रेस ने अपना फैसला ले लिया है।

करियर ग्रोथ के चलते छोड़ा शो

रिपोर्ट के अनुसार नेहा ने ये फैसला अपने करियर में बेहतर अवसर पाने के लिए किया है। शो जब से शुरू हुआ है नेहा लगातार एक ही किरदार में हैं। ऐसे में कुछ नया करने के लिए एक्ट्रेस शो को अलविदा कह रही हैं। इस्तीफा कुबूल करने के बाद मेकर्स नई अंजली की तलाश शुरू करेंगे।

दिशा वकानी की वापसी पर अब भी सवाल

नेहा मेहता से पहले शो की लीड एक्ट्रेस दिशा वकानी उर्फ दया भाभी शो छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के चलते दो साल पहले मेटरनिटी लीव ली थी मगर अब तब उनकी वापसी नहीं हो पाई है। मेकर्स से उनकी बात लगातार जारी है मगर कुछ भी साफ नहीं है। कुछ महीनों पहले ही मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें दया भाभी का कमबैक दिखाया जाना था मगर दिशा ने इस बार भी इनकार कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Disha Vakani, Neha Mehta left Taarak Mehta ka ooltah chashmah show, playing Anjali for the last 12 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31e81s6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......