12 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं गौहर खान, स्टेज पर थप्पड़ पड़ने से लेकर वार्डरोब मालफंक्शन तक कॉन्ट्रोवर्सी में रही है एक्ट्रेस की जिंदगी
बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकीं गौहर खान आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। गौहर ने मॉडलिंग से की थी जिसके बाद वो कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मॉडलिंग करियर के दौरान हुए वार्डरोब माल फंक्शन के बाद एक्ट्रेस ने स्टेज से दूरी बना ली थी मगर बाद में उन्होंने पूरे उत्साह के साथ दोबारा वापसी कर बड़ी पहचान बनाई। आइए जानते हैं रिलेशन, थप्पड़ और गेम शो के चलते कैसे एक्ट्रेस चर्चा में रहीं..
रिलेशनशिप-
-
साजिद खान- गौहर खान एक लंबे समय तक फिल्ममेकर साजिद खान के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। दोनों की सगाई भी हुई थी मगर शादी से पहले ही रिश्ता टूट गया। साजिद पर साल 2018 में मीटू के चलते शारीरिक शोषण के आरोप लगे हैं।
-
कुशल टंडन- कुशल और गौहर की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस 7 में हुई थी। दोनों शो के दौरान ही एक दूसरे से प्यार कर बैठे और करीब होने लगे। शो के कुछ महीनों बाद दोनों का रिश्ता लड़ाइयों से सुर्खियों में आ गया और बाद में दोनों अलग हो गए।
-
दोनों राहत फतेह अली खान के गाने जरूरी में साथ नजर आए। -
जैद दरबार- ताजा खबरों के अनुसार गौहर इन दिनों म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद को डेट कर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जैद गौहर से 12 साल छोटे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। हालांकि इसपर अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं जैद।
कॉन्ट्रोवर्सी-
-
वार्डरोब मालफंक्शन- लैकमे फैशन वीक के दौरान गौहर खान को बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने इस शो में बॉडी फिटेड स्कर्ट पहना था जो वॉक करने के दौरान फट गया। इस वार्डरोब मालफंक्शन ने उनपर इतना गहरा असर छोड़ा की कई सालों तक वो स्टेज से दूर रहीं। बाद में उन्होंने दोबारा जोरदार वापसी की।
-
रियलिटी शो में रिलेशन से चर्चा- गौहर खान ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने टीवी एक्टर कुशल टंडन से उनकी नजदीकियों के चलते खूब चर्चा बटोरी। दोनों को अकसर साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता था जिससे उन्हें खूब सुर्खियां मिलीं।
-
कुशल का धर्म परिवर्तन करवाना चाहती थीं- कुशल और गौहर शो के बाद भी लंबे समय तक साथ रहे थे। दोनों म्यूजिक एलबम जरूरी में भी साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन कुछ ही दिनों बाद खबरें आईं कि दोनों ने बढ़ते झगड़ों के चलते ब्रेकअप कर लिया है। कुशल ने बताया कि एक्ट्रेस उनपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही थीं जिससे उन्होंने इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में एक्टर ने इसे अफवाह बताया था।
-
स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पड़ा थप्पड़- एक्ट्रेस ने इंडियाज रॉकस्टार शो में परफॉर्म किया था जहां उन्हें परफॉर्मेंस के दौरान ही एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया है। एक्ट्रेस काफी हैरान हो गई थीं। बाद में पता चला कि इस शख्स का नाम आकिब खान था जिसने एक्ट्रेस को छोटे कपड़े पहनने के लिए थप्पड़ मारा था। आरोपी का मानना था कि मुस्लिम होकर उन्हें छोटे कपड़े पहनकर डांस नहीं करना चाहिए।
डांस परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर पड़ा था थप्पड़। -
बिकिनी शूट के लिए घरवालों का गुस्सा झेला- एक्ट्रेस साल 2011 में टीवी रियलिटी शो खान सिस्टर्स में अपनी बड़ी बहन निगार खान के साथ नजर आई थीं। इस शो के दौरान ही उन्होंने एक बिकिनी फोटोशूट करवाया था जिसके कारण उनके घरवाले काफी नाराज हुए थे। फोटोशूट की तस्वीरें घरवालों तक पहुंच गई थीं जिससे निगार ने भी उन्हें खूब बातें सुनाई थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l9Vu0y
Comments