कोरोना से रिकवर होकर अमिताभ बच्चन ने शुरू की कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें

सोनी टीवी का पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 12 जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शो को एक महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था जिससे रिकवर होने के बाद बिग बी की केबीसी के सेट पर वापसी हो चुकी है। हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें होस्ट बने बिग बी पूरी सावधानी से शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग से केबीसी 12 के सेट की कुछ झलक शेयर की हैं जिनमें वो कभी स्क्रिप्ट पढ़ते तो कभी तैयारी करते नजर आ रहे हैं। बिग बी का लुक हर सीजन में बेहद खास और अलग होता है। सामने आई तस्वीरों में एक्टर ने नीले रंग का थ्री पीस सूट पहना है जिसके साथ उन्होंने प्लेन टाई और चैक कोट पेयर किया है।

सेट पर रखी जा रही हैं ज्यादा सावधानियां।
प्रोमो शूट के लिए बिग बी ने की शूटिंग।

इसके अलावा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में बिग बी सफेद शर्ट के साथ गहरे नीले रंग के जोधपुरी सूट में पोज करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, कभी कभी ये अपनाना मुश्किल होता है कि आज रात आपको इंस्टा पर कहने के लिए कुछ नहीं है। पॉपुलर स्टार्स की तरह ये आपको 20 - 30 लाख अंक नहीं दिलवा पाएगा। मगर जो एक दो लाख (लाइक्स) आपको मिल रहे हैं उनके लिए आपको शुक्रगुजार होना चाहिए।

बिग बी ने केबीसी 12 की शूटिंग दो दिनों पहले शुरू की थी। सेट की कुछ तस्वीरों में उनकी पूरी टीम पीपीई किट पहनी नजर आ रही है। इसपर बिग बी लिखते हैं, मैं काम पर वापस आ गया। नीले पीपीई किट के समुंदर में। केबीसी 12 साल 2000 में शुरू हुआ था। आज 2020 है, 20 साल। बेहतरीन, ये एक उम्र है।

##

कंटेस्टेंट्स की चयन प्रक्रिया हुई पूरी

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चयन की प्रक्रिया का पहला राउंड पूरा हो चुका है। जल्द ही पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। शो को हर साल अगस्त में शुरू किया जाता था मगर इस साल अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव हो जाने से इसे सितम्बर से शुरू किया जाएगा। इस रियलिटी शो की सीधे टक्कर सलमान खान के शो बिग बॉस 14 से होने वाली है। बिग बॉस 14 भी सितम्बर के आखिरी हफ्ते से शुरू होने वाला था मगर अब इसे अक्टूबर के पहले हफ्ते से ऑनएयर किया जाएगा।

नितेश तिवारी ने तैयार किया है शो का नया कैंपेन।
नीले रंग के थ्री पीस सूट में नजर आए बिग बी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Recovering from Corona, Amitabh Bachchan started shooting for Kaun Banega Crorepati 12, photos revealed from the set


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3grUGAF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......