'बिग बॉस 14' का प्रोमो शूट करने महबूब स्टूडियो पहुंचे सलमान खान, 13 सेलेब्स और 3 कॉमनर्स की होगी शो में एंट्री
बिग बॉस 14 का टीजर सामने आते ही शो के लिए फैंस में उत्सुकता नजर आ रही है। पिछले 11 सीजनों की ही तरह इस साल भी सलमान खान शो होस्ट करने वाले हैं। इस शो का टीजर सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस में ही शूट किया है जिसके बाद अब प्रोमो की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में हुई है। इसके साथ ही शो से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं।
बिग बॉस 14 शो को सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस से ही होस्ट करेंगे लेकिन उन्होंने अब शो का प्रोमो महबूब स्टूडियो में शूट किया है। शो की शूटिंग सोमवार शाम को स्टूडियो में रखी गई थी। टीजर सामने आने के बाद अगस्त के अंत तक शो का प्रोमो रिलीज किया जाएगा। इस साल शो की थीम कोरोनावायरस और लॉकडाउन से जुड़ी हुई होने वाली है।
शो में नजर आएंगे कॉमनर्स
बिग बॉस के पिछले कई सीजन्स की तरह बिग बॉस 2020 में भी आम आदमियों की एंट्री होने वाली है। खबरें हैं कि इस साल शो में 16 कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे जिनमें 13 सेलिब्रिटी और 3 कॉमनर्स होंगे। इन 16 लोगों के अलावा शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हिस्सा लेंगी। शो में हिस्सा लेने वाले सभी कॉमनर्स का चयन डिजिटल ऑडिशन के जरिए किया जाएगा।
इन सेलेब्स को मिला शो में आने का ऑफर
बिग बॉस 2020 के लिए अब तक कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है। जहां कुछ लोग शो में आने से इनकार कर चुके हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ से अभी भी मेकर्स की बातचीत जारी है। इनमें निया शर्मा, विवयन डीसेना, हर्ष बेनिवाल, नेहा शर्मा, सुगंधा मिश्रा, जय सोनी, करण कुंद्रा, अलिशा पनवर, शगुन पांडे, साक्षी चोपड़ा, आरुषी दत्त और मिशल रहेजा शामिल हैं।
27 सितम्बर से शुरू होगा नया सीजन
पिछले साल जहां शो का ग्रेंड प्रीमियर 29 सितम्बर को हुआ था वहीं इस साल शो को 27 सितम्बर से शुरू किया जाएगा। शो के महज दो दिनों पहले ही सभी कंटेस्टेंट्स घर में जाकर एपिसोड शूट करेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल बिग बॉस के घर में रेड और ग्रीन जोन नजर आएंगे जिन्हें शो के डायरेक्टर ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है। घर की डिजाइनिंग का काम अभी जारी है जो सितम्बर की शुरुआत में पूरा होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fK3xNW
Comments