'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस नैना सिंह ले सकती हैं 'बिग बॉस14' के घर एंट्री, मेकर्स से चल रही है चर्चा
बिग बॉस 2020 की घोषणा होने के बाद से ही सभी फैंस को शो में हिस्सा लेने वाले सेलेब्स का नाम जानने की उत्सुकता है। इस सीजन शो में 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जिनमें से 13 सेलेब और 3 कॉमनर्स भी होंगे। अब मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू कर दिया है जिनमें से कुछ के नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस नैना सिंह का नाम सामने आ रहा है जिनसे मेकर्स की फाइनल बातचीत हो रही है।
जीटीवी के पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में आखिरी बार नजर आ चुकीं नैना सिंह का शो में आना कन्फर्म माना जा रहा है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कहा है जिसके बाद अब वो कलर्स के रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगीं। उनका शो में आना लगभग तय माना जा रहा है। शो के खबरी पेज द्वारा भी इसे कन्फर्म किया गया है। हालांकि एक्ट्रेस ये टीम द्वारा इसपर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।
दो रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं नैना
बिग बॉस 14 से पहले एक्ट्रेस स्प्लिट्सविला 10 में साल 2017 में नजर आई थीं। इसके अलावा नैना साल 2018 में इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में दिखी हैं। ये उनका तीसरी रियलिटी शो होने वाला है।
##पूजा बनर्जी ने किया कुमकुम भाग्य से रिप्लेस
नैना आखिरी बार कुमकुम भाग्य में रिया मेहरा के किरदार में नजर आई थीं। एक्ट्रेस शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा की बेटी बनी थीं मगर अचानक ही उन्हें पूजा बनर्जी से रिप्लेस कर दिया गया।
ये सेलेब्स ले सकते हैं शो में एंट्री
नैना सिंह के अलावा शो में शिविन नारंग, निया शर्मा, साक्षी चोपड़ा और विवयन डीसेना का शो में आना तय माना जा रहा है। इनके अलावा जैनिवर विंगेट, तेजस्वी प्रकाश, चाहत खन्ना, शुभांगी अत्रे, अध्ययन सुमन जैसे कई सितारे शो में आने से साफ इनकार कर चुके हैं। बिग बॉस 14 का प्रीमियर 27 सितम्बर से होने जा रहा है। अब तक चैनल द्वारा शो के कई प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iZHaWx
Comments