बिग बॉस 14 में एंट्री ले सकती हैं रामायण शो के डायरेक्टर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा, मेकर्स से चल रही है बातचीत

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज किया जा चुका है जिसके बाद से ही फैंस को शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों का बेसब्री से इंतजार है। निया शर्मा और विवयन डीसेना जैसे कई टीवी सेलेब्स के नाम शो के लिए सामने आ चुके हैं जिसके बाद अब रामायण शो डायरेक्टर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा के शो में आने की खबर भी सुर्खियों में है।

प्रोमो के ट्रेंड करने के बाद ही खबर है कि सोशल मीडिया सेंसेशन और रामानंद की परपोती साक्षी चोपड़ा शो का हिस्सा बनने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साक्षी को बिग बॉस के मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया है हालांकि उन्होंने अब तक शो के लिए हां नहीं किया है। लेकिन अगर बातचीत ठीक रहती है तो साक्षी शो का हिस्सा बनेंगी।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं साक्षी चोपड़ा

साक्षी अकसर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने महज 10 साल से सिंगिंग शुरू की थी जिसके बाद उन्होंने सिंगिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग लंदन से ली है। फिलहाल वो बतौर सिंगर, राइटर और इन्फ्लूएंसर काम कर रही हैं। साक्षी इसके साथ ही अपने ऑरिजिनल साउंड ट्रेक पर भी काम करती हैं।

##

इन सेलेब्स ने ठुकराया बिग बॉस 14 का ऑफर

कई सालों से लगातार शो के लिए इनकार कर चुकीं चाहत खन्ना ने इस बार भी शो करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वो इस तरह के शो में अपनी इमेज नहीं खराब करना चाहतीं हालांकि उनकी जिंदगी से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज उन्हें इस शो के लिए परफेक्ट बनाती हैं। इनके अलावा भाबीजी घर पर हैं कि शुभांगी अत्रे ने अपने शो को दिए कमिटमेंट के चलते बिग बॉस में आने से इनकार कर दिया है। अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ फिल्म पानीपत में नजर आ चुके साहिल सलाथिया भी शो को ठुकरा चुके हैं। इसके साथ अध्ययन सुमन और तेजस्वी प्रकाश ने भी शो में जाने के रूमर्ज को महज अफवाह बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramayan show director Ramanand Sagar's great-granddaughter Sakshi Chopra is in talks with Bigg boss 14 Makers to be part of the show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31yfVvo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......