बहन ने 15 अगस्त को भाई के लिए आयोजित की ग्लोबल प्रेयर, सोशल माध्यम से लोगों से जुड़ने को कहा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 15 अगस्त को ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया है। श्वेता ने इसमें पूरी दुनिया से लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ने की अपील की है।

श्वेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं आप सभी से अपील करती हूं कि सुशांत के लिए रखी गई 24 घंटे की ग्लोबल स्प्रिचुअल और प्रेयर ऑब्जर्वेशन में हमें ज्वॉइन करें। ताकि हम सच सामने सकें और हमें सुशांत के न्याय मिल सकें।

इसको लेकर श्वेता ने एक पोस्टर शेयर किया है ..

पोस्टर के साथ श्वेता ने लिखा है। ये ग्लोबल प्रेयर 15 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी। जहां सुशांत के लिए सभी मिलकर मौन रहेंगे और दुआ करेंगे। इससे पहले श्वेता ने एक वीडियो शेयर कर अपने भाई की मौत की जांच के लिए हाथ जोड़कर सीबीआई जांच की अपील की थी। उनकी अपील का उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी सपोर्ट किया है।

पोस्ट शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा था- "समय है कि हम सच को खोजें ताकि हमें न्याय मिल सके। प्लीज हमारे परिवार और पूरी दुनिया की मदद करें ये जानने के लिए कि क्या सच है। ताकि एक नतीजे पर पहुंचा जा सके। वरना हम कभी शांतिभरा जीवन नहीं जी सकेंगे। सुशांत केस की सीबीआई जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका में रहने वाली श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत के बेहद करीब मानी जाती थी और उनके जाने के बाद लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ZSfTw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......