विजय माल्या की लाइफ पर बनेगी वेबसीरीज और 1971 वॉर बेस्ड ड्रामा 'पिप्पा' में ईशान खट्टर बनेंगे सैनिक, विक्रांत मैसी-कृति लगवाएंगे '14 फेरे'

लॉकडाउन खत्म होने के बाद से बॉलीवुड धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। इसलिए नई फिल्मों, टीवी शो और वेबसीरीज के अनाउंसमेंट में भी शुरू हो गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दो नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी सामने आई है। जिनमें से तथाकथित देशद्रोही विजय माल्या पर आधारित है वहीं दूसरी 1971 के वॉर हीरोज पर आधारित बलराम सिंह मेहता पर। ये दोनों ही प्रोजेक्ट्स 2021 में रिलीज होंगे।

द विजय माल्या स्टोरी पर बनेगी वेबसीरीज

ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स ने इस वेबसीरीज के राइट्स हासिल कर लिए हैं। कहानी विजय माल्या के जन्म से लेकर देश छोड़कर यूके भागने तक की होगी। यह वेबसीरीज के गिरी प्रकाश की लिखी किताब द विजय माल्या स्टोरी पर बेस्ड है। प्रोड्यूसर प्रबलीन कौर ने ट्विटर पर यह कन्फर्म किया। किताब में विजय माल्या की रोलर कोस्टर लाइफ के बारे में लिखा है। जिसमें उसकी शादियों के बारे में भी लिखा है।

स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है। लेकिन प्रबलीन ने कास्ट और टाइटल के बारे में अभी रिवील नहीं किया है। वेबसीरीज की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।

##

वॉर ड्रामा पिप्पा में नजर आएंगे ईशान

1971 के वॉर बेस्ड ड्रामा 'पिप्पा' के लिए ईशान खट्‌टर को चुना गया है। यह फिल्म बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग शैफीज' पर आधारित है। फिल्म का प्रोडक्शन सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। डायरेक्शन राज कृष्ण मेनन करेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह फिल्म भी अगले साल रिलीज होगी।

##

14 फेरे का वीडियो अनाउंसमेंट

तीसरे बड़े अपडेट्स जी स्टूडियो की एक फिल्म है 14 फेरे। सोशल कॉमेडी फिल्म में विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा लीड रोल में होंगे। डायरेक्शन देवांशु सिंह का होगा। अनाउंसमेंट वीडियो में ये तीनों नजर आ रहे हैं। कहानी मनोज कलवानी ने लिखी है। शूटिंग नवंबर 2020 से शुरू हो रही है। जबकि फिल्म अगले साल 9 जुलाई को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood big Updates on 14 august; mega webseries on vijay malya story; War Drama Pippa and 14 Phere also announced by makers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3anNMLr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......