कोविड-19 पॉजिटिव होने की गलत रिपोर्ट आने से करण टैकर हो गए परेशान, आधी रात को एथोरिटी ने भेजा था आइसोलेशन वॉर्ड, परिवार को भी झेलनी पड़ीं दिक्कतें
एक्टर करण टैकर ने कुछ ही दिनों पहले एड शूट के लिए मुंबई से दिल्ली तक की यात्रा की थी जहां पहुंचने के बाद उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। एक्टर को संदेह था कि उनकी रिपोर्ट गलत आई है जिसके बाद उन्होंने दो अलग जगहों से टेस्ट करवाया। बाद में पता चला कि उनकी पहली टेस्ट रिपोर्ट गलत आई थी। लेकिन इन सब के बावजूद उन्हें और उनके परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ा।
कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह पर करण टैकर ने अपनी आपबीती शेयर की है। एक्टर ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया, मुझे मेरी रिपोर्ट शाम को देरी से मिली थी। जिस होटल में मैं ठहरा था वहां का स्टाफ काफी पैनिक हो गया था। उन्होंने एथोरिटी को कॉल करके जानकारी दी जिसके बाद मुझे आधी रात को ही कहीं और शिफ्ट किया गया था। पूरी प्रोसेस के होने पर 6 घंटे लगे थे। जिसके बाद मैं 3 बजे आइसोलेशन के लिए पहुंचा।
करण टैकर को था रिपोर्ट पर संदेह
एक्टर को अपनी रिपोर्ट पर संदेह था क्योंकि उन्हें इससे पहले ना ही कोई लक्षण नजर आए और ना ही उन्होंने कोई लापरवाही बरती थी। उनका टेस्ट सही तरह से भी नहीं लिया गया था। मुंबई में जब उनका टेस्ट हुआ था तो सिर्फ नाक के जरिए ही जांच हुई थी। इस बारे में करण ने कहा, मैं उनसे लगातार कह रहा था कि गले से स्वॉब टेस्ट करिए मगर जांचकर्ता ने कहा कि जितना किया है उतना काफी है।
परिवार वालों ने भी करवाया टेस्ट
करण बताते हैं कि जिस प्रोडक्शन के लिए वो काम कर रहे थे उन्होंने कोई मदद नहीं दी। एक्टर को खुद ही सभी कोविड की सुविधाओं को ढूंढना पड़ा। उन्होंने फैसला किया कि परेशान होने के बजाय वो दोबारा टेस्ट करवाएंगे। जिसके बाद दिल्ली में उन्होंने दो अलग-अलग लैब में टेस्ट करवाया और दोनों ही रिपोर्ट नेगेटिव आईं। करण ने अपने परिवार से भी टेस्ट करवाने को कहा लेकिन सभी की रिपोर्ट्स नेगेटिव ही आईं। उन्होंने कहा, 'मैं काफी गुस्सा हूं कि एक गलत रिपोर्ट के कारण मुझे और मेरे परिवार को इतना परेशान होना पड़ा’।
##करण टैकर के साथ ही ऋत्विक धनजानी के भी कोविड 19 पॉजिटिव होने की खबरें चर्चा में थीं। उनपर आरोप था कि अपनी रिपोर्ट छिपाकर एक्टर लापरवाही कर रहे हैं। हालांकि एक्टर ने भास्कर से बातचीत में साफ किया था कि उनकी या परिवार वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। ये खबरें महज अफवाह हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FFTa15
Comments