क्या सड़क -2 के ट्रेलर पर 11 मिलियन डिसलाइक आने से भड़के महेश भट्‌ट ? 1 साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फिल्म निदेशक महेश भट्ट किसी ईवेंट के मंच पर गुस्से में बोलते दिख रहे हैं। वीडियो को पहली नजर में देखने पर ही समझ आ रहा है कि महेश भट्‌ट मीडिया के किसी सवाल का भड़क कर जवाब दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल ही का है। और महेश भट्ट सड़क-2 फिल्म के ट्रेलर पर आए लोगों के रिस्पॉन्स को लेकर नाराज हैं।

  • महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क -2 फिल्म के ट्रेलर पर नेपोटिज्म के विरोध का साफ असर दिख रहा है। अब तक 11 मिलियन लोग यूट्यूब पर ट्रेलर के वीडियो को डिसलाइक कर चुके हैं। इस तरह ये यूट्यूब पर अब तक दूसरा सबसे ज्यादा डिसलाइक किया जाने वाला वीडियो बन चुका है।
  • सड़क-2 फिल्म पर आ रही दर्शकों की इन नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की जड़ें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस से जुड़ी हैं। सुशांत केस के बाद नेपोटिज्म की चर्चा ने जोर पकड़ा। दर्शक अब यह गुस्सा सड़क - 2 पर निकाल रहे हैं। इसी बीच महेश भट्ट का यह वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो

वायरल मैसेज

90 लाख_डिसलाइक में देखकर पागल हो गया महेश_भट्ट ,, इसकी यह हालत देखकर किस-किस को खुशी हुई, क्या आपका भी योगदान है इसमे,, हां।।ना??

दावे से जुड़े ट्वीट

## ## ##

फेसबुक पर भी वीडियो को सड़क -2 से जोड़कर ही शेयर किया जा रहा है

फैक्ट चेक पड़ताल

  • वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से इकोनॉमिक टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर 51 मिनट का वीडियो मिला। वीडियो उसी कार्यक्रम का लग रहा है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब पर यह वीडियो 4 दिसंबर, 2019 को अपलोड किया गया था। जबकि सड़क-2 का ट्रेलर 12 अगस्त, 2020 को रिलीज हुआ। जाहिर है वीडियो का सड़क-2 के ट्रेलर से कोई संबंध नहीं है।
  • 51 मिनट के वीडियो में 46 मिनट बाद वह हिस्सा आता है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल महेश भट्ट नई पीढ़ी पर चीजें थोपने वाले समाज के रवैये पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
  • महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने पिछले साल (UN) Happier नाम की एक किताब लिखी थी। वीडियो उसी किताब की लॉन्चिंग का है और इसका सड़क-2 के ट्रेलर से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष : वायरल हो रहा वीडियो एक साल पुराना है और इसका सड़क-2 के ट्रेलर से कोई संबंध नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fact Check : Did Mahesh Bhatt get angry over 11 million dislikes on Sadak-2 trailer ? 1 year old video goes viral with false claim


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iQV4uf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......