एकता कपूर ने फैंस की डिमांड पर शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का पहला शॉट, साल 2008 में 'किस देश में है मेरा दिल' शो से किया था डेब्यू
बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन पहचान बना चुके सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। सुशांत के गुजर जाने के बाद अब लोगों की डिमांड पर एकता ने सुशांत का सबसे पहला सीन शेयर किया है। वीडियो में प्रीत जुनेजा बने सुशांत की एंट्री का सीन दिखाया गया है।
एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सुशांत का डेब्यू का सीन शेयर किया है। इसके साथ जानकारी देते हुए एकता लिखती हैं, 'कई लोग मुझसे सुशांत के पहले सीन के बारे में पूछ रहे थे। ये पहला शॉट है जो हमने उनके साथ शूट किया था। वो शो में दूसरे अहम किरदार थे मगर हम जानते हैं कि वो इनसे कई महान चीजों के लिए बने हैं वो गया और उसने वही किया। बहुत सारा प्यार, शांति और प्रार्थना खूबसूरत रोशनी और चमकती हुई आत्मा के लिए'।
किस देस में है मेरा दिल शो में हर्षद चोपड़ा, अदिति गुप्ता और मेहर विज अहम किरदार में थे। सुशांत का शो में सेकेंड लीड रोल था जिसके कुछ ही दिनों में शो से अलग कर दिया गया था हालांकि उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स ने शो के फिनाले एपिसोड के लिए सीरीज में एक आत्मा के जरिए बुलाया गया था।
सुशांत को पवित्र रिश्ता में नहीं लेना चाहती थी चैनल की क्रिएटिव टीम
इस शो के बाद एक्टर पॉपुलर सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार निभाते नजर आए थे। 2 जून को शो ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एकता ने बताया था कि जीटीवी चैनल की क्रिएटिव टीम किसी पॉपुलर चेहरे को मानव का किरदार देना चाहती थी मगर एकता कपूर ने खुद सुशांत के नाम की सलाह दी थी। एकता का मानना था कि उनकी मुस्कान लाखों लोगों का दिल जीत लेगी और आखिरकार ऐसा ही हुआ।
##सुशांत की मौत के बाद से ही कई फिल्ममेकर्स पर उन्हें काम ना देने का आरोप लगाया गया था जिनमें एकता भी शामिल थे। हालांकि बाद में सबूत ना मिलने पर मुकदमा खारिज कर दिया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fGeBvk
Comments