विशाल कोटियन से पुराने विवाद के कारण कीकू शारदा ने ठुकराया अकबर का बल बीरबल शो, साल 2017 में हुई थी अनबन

टेलीविजन पर जल्द ही शो 'अकबर का बल बीरबल' प्रसारित होने वाला है। इस शो के जरिए अली असगर और विशाल कोटियन जैसे मुख्य अभिनेताओं को लगभग 22 साल बाद एक साथ एक पर्दे पर वापस लाया गया है। अकबर को चुनने की प्रक्रिया ने निर्माताओं के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी । सूत्रों के अनुसार, निर्माता पुरानी जोड़ी को वापस लाने के लिए काफी आश्वस्त थे, जिन्होंने पहले से ही अकबर और बीरबल का किरदार निभाया है वह हैं कीकू शारदा और विशाल कोटियन। लेकिन पुराने विवाद के कारण ये जोड़ी दोबारा साथ नहीं आ पाई।

पहले भी बन चुके हैं अकबर बीरबल

अभिनेताओं के बीच विवाद के तथ्य को जानने के बाद, कीकू शो से बाहर हो गए हैं। अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि क्या विशाल के साथ विपरीत जोड़ी बनाना शो को इनकार करने का कारण था या कुछ और। लेकिन शो से बाहर होने की बात जरूर सामने आई थी। जैसा कि वे कहते हैं, शो मस्ट गो ऑन। इस शो में अली, अकबर का किरदार निभा रहे हैं।

अकबर बीरबल शो के सेट पर हुए थे झगड़े।

2017 में अकबर बीरबल शो के सेट में हुई थी अनबन

कीकू शारदा और विशाल कोटियन की बात करें तो कुछ साल पहले (2017) में दोनों अकबर और बीरबल के किरदार में नजर आया करते थे। हालांकि सेट पर दोनों के बीच काफी अनबन हुआ करती थी। उस वक्त विशाल का मानना था कि कीकू उनसे बहुत इनसिक्योर थे लेकिन कीकू ने इन बातों को गलत बताया था।

कपिल और अली असगर के रिश्ते में सुधार

बताते चलें कि फिलहाल कीकू द कपिल शर्मा शो में काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इसके अलावा अकबर का बल बीरबल में अली असगर भी हैं। हाल ही में एक्टर ने भास्कर से बातचीत में बताया था कि कपिल शर्मा से भी उनके रिश्ते ठीक हो चुके हैं। कपिल ने लॉकडाउन के बाद अली को कपिल शर्मा शो का ऑफर दिया था हालांकि अकबर का बल बीरबल शो में व्यस्त होने के कारण उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kiku Sharda rejected Akbar ka bal Birbal show due to old dispute with Vishal Kotian


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ggZw3N

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......