अभिनेता ने की थी 2020 की बड़ी प्लानिंग, बनाना चाहते थे राइटर्स का पूल; फिल्मों की स्क्रिप्ट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और कंपनी के बारे में लिखी थी डिटेल

सुशांत सिंह राजपूत की एक डायरी के कुछ पन्ने हमारे हाथ लगे हैं। इन पन्नों को देख ऐसा लग रहा है कि सुशांत ने आने वाले समय के लिए एक लंबी प्लानिंग की थी। इन पन्नों में सुशांत ने साल 2020 में करने वाले कामों को लिखा था। सुशांत ने इनमें से एक पन्ने पर लिखा था,"मैं चाहता हूं कि लोग मुझे समझें।" इन पन्नों में सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका का नाम भी लिखा है।

इन पन्नों में सुशांत ने फ्लो चार्ट बनाकर अपनी जरुरत और पब्लिक प्रेजेंस का खाका दर्शाया था। डायरी के यह पन्ने देख अब सवाल उठ रहे हैं कि जो शख्स इतनी लंबी प्लानिंग कर रहा था वह कैसे सुसाइड कर सकता है।

डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और कंपनी के बारे में लिखा है। दर्शकों में सीन का प्रभाव जमाने के लिए क्‍या उपाय करने चाहिए और वह खुद उसके लिए किस तरह तैयारी करेंगे? इन बातों का भी जिक्र इन पन्नों में किया गया है।

राइटर्स का एक पूला बनाना चाहते सुशांत
डायरी के पन्नों को देख ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में राइटर्स का एक पूल बनाना चाहते थे। ताकि अच्छे राइटर्स के जरिए अच्छी स्क्रिप्ट्स सामने आएं। इसके साथ ही इसमें ये भी प्लान है कि कैसे फिल्मों को आगे ले जाया जाए।

रिया ने भी जारी किया था डायरी का एक पेज
इससे पहले रिया चक्रवर्ती के वकील की तरफ से सोशल मीडिया पर एक डायरी का पन्ना वायरल किया गया था, जिसमें सुशांत की हैंडराइटिंग में रिया के परिवार वालों के लिए तारीफ लिखी नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पन्ने पर सबसे ऊपर लिखा है 'आभार सूची' जिसके बाद कई लोगों का सुशांत ने आभार व्यक्त किया, जिनमें रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों के नाम थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने सुशांत के घर से 5 डायरीज जब्त की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gQeizF

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......