बिग बॉस 2020 प्रोमो में फर्श पर पोछा लगाते नजर आएंगे सलमान खान, हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग भी होगी शो का हिस्सा
बोरियत और नीरसता वर्ष 2020 के पहरेदार बन गए हैं। हर कोई इसे मिटाना चाहता है और अकल्पनीय समय के माध्यम से एक रास्ता खोजना चाहता है। लेकिन अब पलटेगा सीन, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब। बोरियत की श्रृंखला को तोड़ते हुए, बिग बॉस 2020 नाटक, थ्रिल और उत्साह के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने 27 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान वापस आ रहे हैं। शो का प्रोमो हाल ही में एक्टर ने मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट किया है जिसकी एक ताजा तस्वीर सामने आई है।
सीजन की शुरुआत करते हुए, सलमान खान ने हाल ही में एक प्रोमो फिल्माया जिसमें वह फर्श से अर्श पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। घर के काम करने में शामिल सभी की भावनाओं का उल्लेख करते हुए, सलमान ने बताया कि घर और काम के बीच हर कोई कैसे ऊब जाता है। लेकिन चिंता करने का कोई कारण नहीं है क्योंकि उनका जीवन बदलने वाला है। बिग बॉस का पावर-पैक मनोरंजन उन्हें मुक्त करेगा।
शो में रखा जाएगा हाइजीन का खास ख्याल
इस सीजन शो में लॉकडाउन और महामारी से जुड़े कनेक्शन देखने मिलेंगे। बताया जा रहा है कि शो में इस बार हाइजीन, सोशल डिस्टेंसिंग और इम्यूनिटी का भी अहम किरदार होने वाला है। हालांकि इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
इस साल की थीम में होगा लॉकडाउन कनेक्शन
बिग बॉस 2020 में लॉकडाउन कनेक्शन मिलने वाला है। शो का सेट डायरेक्टर ओमंग कुमार डिजाइन कर रहे हैं जिसमें कोरोना से जुड़े ग्रीन और रेड जोन भी मिलेंगे। सोशल डिस्टेंसिग और हाइजीन का शो में खासा ध्यान रखा जाएगा।
13 सेलेब और 3 कॉमनर्स की होगी शो में एंट्री
इस सीजन में कुल 16 लोग हिस्सा लेंगे जिनमें 13 सेलिब्रिटी और 3 कॉमनर्स होने वाले हैं। आगे जाकर शो में कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज भी होंगी हालांकि उनके नाम शो के बीच में ही सामने आएंगे। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स का चयन डिजिटल ऑडीशन के जरिए होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30VmJE3
Comments