अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 22 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज; अभिषेक ने कहा- सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया

22 दिन तक नानावटी हॉस्पिटल में कोविड-19 का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे अभिषेक ने ट्विटर पर दी है। अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा है, "मेरे पिता का आखिरी कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब वे घर में रहेंगे और आराम करेंगे। सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

अभिषेक को अभी अस्पताल में रहना होगा

अभिषेक ने अगले ट्वीट में अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है। उन्होंने लिखा है, "दुर्भाग्य से कुछ कॉमरेडिटी के कारण मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अभी अस्पताल में ही रहूंगा। मेरे परिवार के लिए सतत दुआ और प्रार्थनाओं के लिए आपका एक बार फिर शुक्रिया। बहुत विनम्र और आभारी। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा।"

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan Tested Negative For COVID-19


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3glkCil

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......