27 सितम्बर से शुरू हो सकता है बिग बॉस 14, नए सीजन में नजर आएंगे महामारी से जुड़े रेड और ग्रीन जोन

टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। जहां पछले साल शो का ग्रेंड प्रीमियर 29 सितम्बर को हुआ था वहीं इस साल चैनल 27 सितम्बर से दर्शकों के लिए शो लेकर आ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो होस्ट करेंगे जिसकी तैयारी भी उन्होंने अपने पनवेल फार्महाउस से शुरू कर दी है।

हाल ही में आई आज तक की रिपोर्ट के अनुसार 27 सितम्बर को शो का ग्रेंड प्रीमियर होने जा रहा है। शो के लिए सभी कंटेस्टेंट्स महज 2 दिनों पहले ही घर में जाकर शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि इसपर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है।

सलमान ने शुरू की प्रोमो के लिए शूटिंग

पिछले सीजन की ही तरह इस साल भी बिग बॉस का घर लोनावला के बजाय गोरेगांव फिल्मसिटी में ही बनेगा। मेकर्स सेट पर पूरी सावधानी बरतने वाले हैं जिसके लिए तैयारियां जारी हैं। अब तक सलमान खान भी वीकेंड के वार के लिए फिल्मसिटी पहुंचते थे मगर महामारी के चलते वो अपने फार्महाउस से ही शो होस्ट करेंगे। सलमान प्रोमो के लिए पहले ही अपने फार्महाउस से शूटिंग कर चुके हैं। खबर ये भी हैं कि एक्टर ने हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की मांग की है जिसपर मेकर्स राजी हैं।

बिग बॉस हाउस में होगा ग्रीन और रेड जोन एरिया

गोरेगांव में बन रहे बिग बॉस सेट में इस साल लॉकडाउन और कोरोनावायरस से जुड़ी चीजें नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सेट में ग्रीन और रेड जोन बनाया जा रहा है। सेट को शो के डायरेक्टर ओमंग कुमार ही डिजाइन कर रहे हैं। अंदाजा है कि सेट सितम्बर की शुरुआत तक बनकर पूरा हो जाएगा।

शो में लगेगा लॉकडाउन का तड़का

इस बार बिग बॉस में लॉकडाउन कनेक्शन मिलने वाला है। शो का नाम भी बिग बॉस 14 लॉकडाउन एडीशन हो सकता है। कोरोनावायरस के मद्देनजर शो में हाइजीन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही कंटेस्टेंट्स को उनके तापमान के हिसाब से एलीमिनेट किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14 can start from 27 September, red and green zones related to epidemic will be seen in new season


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PBl4Nu

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......