संजय दत्त के लंग कैंसर को हिंदुस्तानी भाऊ ने बताया 'सड़क 2' के लिए पब्लिसिटी स्टंट, काम्या पंजाबी ने लगाई फटकार
संजय दत्त को चौथी स्टेज का लंग कैंसर है। कुछ दिनों पहले ही एक्टर सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल भी भर्ती रहे थे। इसपर हाल ही में विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने अपना एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें उन्होंने संजय दत्त के लंग कैंसर को महज सड़क 2 के लिए पब्लिसिटी स्टंट बताया है। साथ ही भाऊ ने लोगों से इस फिल्म को पूरी तरह बॉयकॉट करने की भी अपील की है। भाऊ द्वारा संजय की बीमारी का मजाक बनाते देख एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने उन्हें फटकार लगाई है।
हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में नेपोटिज्म और करण जौहर पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने सूत्रों के हवाले से कहा कि संजय दत्त के लंग कैंसर की खबर महज पब्लिसिटी स्टंट है। इन लोगों को पता है कि महेश भट्ट और आलिया इन लोगों को कोई पसंद नहीं कर रहा है इसलिए संजय दत्त को आगे किया जा रहा है क्योंकि उनके लाखों चाहने वाले हैं। ये लोग फिल्म के लिए फैंस पर इमोशनल अत्याचार कर रहे हैं।
इसपर काम्या पंजाबी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, 'कैंसर शब्द का मतलब कोई जोक नहीं है। कोई फिल्म आपकी जिंदगी से बड़ी नहीं है। नकारात्मकता मत फैलाओ। जल्दी ठीक हो जाओ बाबा'।
सड़क 2 को झेलना पड़ रहा है आक्रोश
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और कैंप चलाने के मुद्दे काफी गर्म हैं। इससे सभी स्टारकिड्स की फिल्मों को बॉयकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर तेजी से उठ रही है। इस मुद्दे में आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 को काफी आक्रोश झेलना पड़ रहा है। लोगों ने फिल्म पर इस कदर गुस्सा उतारा कि सड़क 2 का ट्रेलर 10 मिलियन डिस्लाइक के साथ दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो बन चुका है। इसके अलावा फिल्म के गाने तुमसे ही को भी लाइक्स से तीन गुना ज्यादा डिस्लाइक मिले हैं।
संजय दत्त के फैन हैं हिंदुस्तानी भाई
भाऊ ने आगे अपने वीडियो में संजय दत्त की लंबी उम्र की कामना भी की है। भाऊ हमेशा से ही संजय के बड़े फैन रहे हैं। उनका रहन सहन और हाव-भाव भी संजय से काफी मिलता हैं। उनका कहना है कि ऊपरवाला करे कि बाबा को लंबी उम्र मिले लेकिन फिल्म के लिए उनका नाम लिया जा रहा है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34aZsju
Comments