'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो के 3 एक्टर और 4 क्रू मेंबर निकले कोरोना पॉजिटिव, मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की रिपोर्ट का इंतजार

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर बीते दिन तीन एक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तीनो ही एक्टर को कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे थे जिसके चलते पता ही नहीं चल पाया। उनकी रिपोर्ट सामने आते ही सेट पर मौजूद हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया गया जिसके बाद चार अन्य क्रू मेंबर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल सबकी रिपोर्ट आने तक शूटिंग रोक दी गई है।

शो में गोयनका फैमिली के सदस्यों का किरदार निभा रहे तीनों एक्टर सचिन त्यागी, समीर ओंकार और स्वाति चिकनिट की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कल रिपोर्ट सामने आते ही तीनों होम क्वारैंटाइन हो गए थे जिसके बाद अन्य सदस्यों का टेस्ट करवाया गया। इनमें से चार अन्य भी पॉजिटिव हैं लेकिन कुछ की रिपोर्ट्स आनी अब भी बाकी हैं। शो की शूटिंग रोक दी गई है और जब तक सभी की रिपोर्ट्स सामने नहीं आतीं हर कोई होम क्वारैंटाइन ही रहेगा।

सचिन त्यागी शो में मनीष का किरदार निभा रहे हैं। उनके ज्यादातर सीन शो के लीड एक्टर मोहसिन खान उर्फ कार्तिक के साथ ही शूट किए गए हैं। शो के बाकी एक्टर्स के साथ भी उन्होंने कुछ हिस्से शूट किए थे ऐसे में हर किसी की टेंशन बढ़ी हुई है। फिलहाल मोहसिन और शिवांगी जोशी की रिपोर्ट्स सामने नहीं आई है लेकिन वो भी होम क्वारैंटाइन हो गए हैं।

शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने जारी किया स्टेटमेंट

ये रिश्ता के सेट पर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, तीनों एक्टर शो का अहम हिस्सा हैं। जैसा कि उनमें लक्षण नहीं दिखे थे इसलिए वो होम क्वारैंटाइन है। हमने तुरंत सेट पर मौजूद लोगों का टेस्ट करवाया जिसके बाद चार अन्य क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव निकले हैं।

बीएमसी ने सैनिटाइज किया सेट

आगे राजन ने बताया, बीएमसी को इस बात की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद पूरे सेट को सैनिटाइज कर दिया गया है। फिलहाल सभी को होम क्वारैंटाइन रहते हुए मेडिकल ट्रीटमेंट मिल रहा है। उनकी हेल्थ हमारे लिए प्रायोरिटी है जिसके चलते हम उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। हम अपने सुरक्षा के वादे पर खरे उतरते हैं और हम आगे भी सभी सुरक्षाओं और सावधानियों का पालन करते रहेंगे।

समीर ओंकार ने दी फैंस को जानकारी...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' show's 3 actors and 4 crew members are corona positive, Mohsin Khan and Shivangi Joshi report awaited


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YA8ZwZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......