बिग बॉस में आने के लिए जैनिफर विंगेट को ऑफर हुए 3 करोड़ रुपए, एक्ट्रेस ने ठुकराया सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनने का ऑफर

बिग बॉस 14 की अनाउंसमेंट के बाद से ही कई बड़े सेलेब्स के नाम शो से जोड़े जा रहे हैं। फैंस भी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस लिस्ट में टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक जैनिफर विंगेट भी शामिल हो सकती थी मगर उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है। अगर जैनिफर इस ऑफर से इनकार ना करती तो वो बिग बॉस की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली इंडियन सेलेब बन जातीं।

बेहद 2 एक्ट्रेस जैनिफर विंगेट के शो में आने से इनकार करने की खबर को हाल ही में बिग बॉस 14 के खबरी पेज ने कन्फर्म किया है। पेज द्वारा ट्विटर पर लिखा गया, जैनिफर विंगेट ने ठुकराया बिग बॉस 14 का ऑफर। इस बात को उनके मैनेजर ने कन्फर्म किया है। उन्हें शो करने के लिए 3 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था।

शिविन नारंग ने कन्फर्म किया शो

कुछ दिनों से खबरें हैं कि बेहद 2 एक्टर शिविन नारंग को मेकर्स ने शो का ऑफर दिया है जिसपर अभी बातचीत चल रही है। अब बिग बॉस के द खबरी पेज की मानें तो शिविन को शो के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। पिछले सीजन के लिए भी एक्टर को ऑफर मिला था मगर उस समय बेहद 2 के चलते उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

##

जैनिफर विंगेट बन सकती थीं सबसे महंगी कंटेस्टेंट

जैनिफर को हर हफ्ते के 3 करोड़ रुपए ऑफर हुए थे। इसे अपनाकर एक्ट्रेस सबसे महंगी इंडियन सेलेब बनतीं। पामेला एंडरसन अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने महज तीन दिन घर में गुजारने के 2.5 करोड़ रुपए लिए थे। इसके अलावा 1.3 करोड़ लेकर रश्मि देसाई अब तक की सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस थीं।

इन कंटेस्टेंट्स ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

चाहत खन्ना, शुभांगी अत्रे, अध्ययन सुमन, तेजस्वी प्रकाश, सुगंधा मिश्रा, मिशेल रहेजा, सुरभि ज्योति और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बिग बॉस के घर जाने से इनकार कर चुके हैं। इनमें से चाहत खन्ना को पिछले 6 सालों से ऑफर किया जा रहा है क्योंकि उनकी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ शो की टीआरपी के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि उन्होंने इस बार भी इनकार कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jennifer Winget gets Rs 3 crore offer to enter Bigg Boss, actress rejects offer to become the most expensive contestant


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32gTHyr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......