आमिर खान संग तुर्की के राष्ट्रपति की यह फोटो 3 साल पुरानी है, इसे हाल का बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा
क्या वायरल : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें अभिनेता आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपतिर रजब तैयब अर्दोआन के साथ हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इस फोटो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
- आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग को लेकर तुर्की में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने वहां के राष्ट्रपति की पत्नी अमीन अर्दोआन से मुलाकात भी की थी।
- 15 अगस्त को हुई इस मुलाकात की फोटो जैसे ही तुर्की की प्रथम महिला रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट की, सोशल मीडिया पर आमिर खान की आलोचना शुरू हो गई। इसी विवाद के बीच आमिर खान की तुर्की के राष्ट्रपति के साथ एक अन्य फोटो वायरल होने लगी है।
- तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन अक्सर भारत विरोधी बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान के मामलों का जिक्र होता है, अर्दोआन पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आते हैं। पिछले साल जब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था, तब उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया था।
वायरल फोटो

दावे से जुड़े ट्वीट
## ## ##फेसबुक यूजर भी इस फोटो को शेयर कर रहे हैं
फैक्ट चेक पड़ताल
- फोटो को येंडेक्स टूल पर रिवर्स सर्च करने से गेटी इमेजेस की वेबसाइट पर हमें यही फोटो मिली। इससे यह स्पष्ट हो गया कि फोटो एडिटेड नहीं असली है।
- गेटी इमेजेस की वेबसाइट पर हर फोटो का विवरण होता है, इसका भी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, फोटो 6 अक्टूबर, 2017 की है। जब अभिनेता आमिर खान ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन से मुलाकात की थी।

- तुर्की के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी यह फोटो 7 अक्टूबर, 2017 को ट्वीट की गई थी।
- आमिर खान ने 7 अक्टूबर, 2017 को तुर्की की आइसक्रीम से जुड़ा एक अनुभव भी ट्विटर पर साझा किया था। दरअसल, उस समय वे अपनी फिल्म ‘सीक्रेट सूपरस्टार’ की शूटिंग को लेकर तुर्की गए थे।
- अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने पर भी हमें इंटरनेट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिससे पुष्टि होती हो कि ‘लाल सिंह चड्ढा ‘ फिल्म की शूटिंग के लिए इस बार तुर्की गए आमिर खान ने वहां के राष्ट्रपति से मुलाकात की। जाहिर है 3 साल पुरानी फोटो को इस तरह शेयर किया जा रहा है जैसे आमिर इस बार भी तुर्की के राष्ट्रपति से मिले हों।
निष्कर्ष : आमिर खान से तुर्की के राष्ट्रपति की मुलाकात की फोटो 3 साल पुरानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QeL95v
Comments