समीर लगातार 3 दिन तक इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहे डिप्रेशन से जूझने के फोटो, मरने का इशारा करते हुए लिखा था- मैंने अपनी चिता बनाई और उस पर सो गया
अकेलेपन और किसी अनजानी चिंता में डूबे एक और कलाकार ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। टीवी एक्टर समीर शर्मा की बॉडी घर पर पंखे से लटकी हुई मिली। समीर किसी डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलती है। इतना ही नहीं 27 जुलाई को उन्होंने एक ऐसी पोस्ट की थी, जिससे उनके आत्महत्या करने का इशारा साफ समझ आ रहा था। इस पोस्ट की पहली ही लाइन में लिखा था- मैंने अपनी चिता बनाई और सो गया, और मेरी आग से वह जल गई।
लगातार 3 दिन से पोस्ट कर रहे थे डिप्रेसिव फोटो
समीर ने 27, 28 और 29 जुलाई.. लगातार तीन दिनों तक डिप्रेसिव फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। 27 को पोस्ट की गई एक फोटो में लिखी ये पंक्तियां ब्लीडिंग सोल पोएट्री के इंस्टाग्राम पेज से शेयर की थीं। इसमें जो फोटो उन्होंने यूज किया था, वह उन्होंने खुद ही क्लिक किया था।
कविता में आगे लिखा है- मेरे अंदर जो कुछ भी था वह सब उसमें जल गया। मैंने अपने सपनों से जागने के लिए उनका खून कर दिया। अब मेरे सपने चले गए और मैं हूं। मैं राख के साथ जागा और उसमें ही पड़ा था। जो बाकी रह गया था वह मैंने उठा लिया। और उसे एक धारा में छोड़ दिया। अब मैं यह उम्मीद करता हूं कि मेरी राख को इस बार बेहतर सपने मिलेंगे।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3khm0oi
Comments