'गुंजन सक्सेना' से लेकर 'खुदा हाफिज' तक, इस हफ्ते दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं 4 बड़े प्रोजेक्ट

सिनेमाघर बंद होने की स्थिति में नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार से लेकर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा फिल्मों में बड़ा निवेश किया है। जिसके चलते अब तक दर्शकों को गुलाबो सिताबो, दिल बेचारा, रात अकेली है, घूमकेतू, शकुंतला देवी जैसी कई बेहतरीन फिल्में देखने मिली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी अपकमिंग फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती हैं।

SN फिल्म/ वेब सीरीज रिलीज डेट प्लेटफॉर्म
1 गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल 12 अगस्त नेटफ्लिक्स
2 खुदा हाफिज 14 अगस्त डिज्नी प्लस हॉटस्टार
3 अभय सीजन 2 14 अगस्त जी 5
5 डेंजरस 14 अगस्त एम एक्स प्लेयर

गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल

  • रिलीज डेट- 12 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
  • कास्ट- जान्हवी कपूर (गुंजन सक्सेना), पंकज त्रिपाठी(गुंजन के पिता), अंगद बेदी (गुंजन के भाई)।
  • डायरेक्टर- शरण शर्मा

कहानी- ये एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसमें जान्हवी कपूर गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। गुंजन इंडियन एयरफोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली फीमेल पायलट हैं। फिल्म के जरिए दर्शकों को उनका उतार चढ़ाव भरा सफर दिखाया जाएगा।

खुदा हाफिज

  • रिलीज डेट- 14 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
  • कास्ट- विद्युत जामवाल (समीर चौधरी), शिवालिका (नरगिस चौधरी), अहाना कुमरा (तमेना हमीद), शिव पंडित।
  • डायरेक्टर- फारुक कबीर

कहानी- फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी होने वाली है जिसमें समीर चौधरी और उनकी वाइफ नरगित नौकरी के लिए विदेश जाते हैं। विदेश में समीर की पत्नी को उनके पहुंचने से पहले ही किडनेप कर लिया जाता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक आदमी आदमी विदेश के पावरफुल लोगों के खिलाफ अकेले जंग लड़कर अपनी पत्नी को हासिल करता है।

अभय सीजन 2

  • रिलीड डेट-15 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म- जी 5
  • डायरेक्टर- केन घोष
  • कास्ट- कुणाल खेमू (अभय प्रताप सिंह), राम कपूर, चंकी पांडे, संदीपा धर (इंस्पेक्टर कोमल), एलनाज नरौजी (इंस्पेक्टर नताशा), नमित दास (गोविंद)।

कहानी- अभय 2 जी5 की पॉपुलर वेब सीरीज है। इसमें कुणाल एक बेहतरीन और समझदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। चंकी पांडे इसमें अलग- अलग छवि वाले सीरियल किलर की भूमिका में हैं जो किडनेपिंग करते हैं। ऑफिसर अभय इसे कैसे सुलझाएंगे इसपर फिल्म की कहानी आधारित होगी।

डेंजरस

  • रिलीज डेट- 14 अगस्त
  • प्लेटफॉर्म- एमएक्स प्लेयर
  • डायरेक्टर- भूषण पटेल
  • कास्ट- करण सिंह ग्रोवर (आदित्य धनराज), बिपाशा बसु (ऑफिसर नेहा), सुयश राय, सोनाली राउत (दिया धनराज), नताशा सुरी, नितिन अरोड़ा।

कहानी- ये फिल्म आदित्य धनराज से शुरू होती है जो एक मिलेनियर हैं। उनकी पत्नी दिया एक झगड़े के बाद गायब हो जाती हैं जिसकी इन्वेस्टिगेशन करने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नेहा आती हैं। कई लोग इस केस में संदिग्ध हैं। ऐसे में नेहा किस तरह से केस सॉल्व करती हैं कहानी इसपर आधारित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
OTT release chart- From Gunjan Saxena to Khuda Hafiz, 4 big protections coming on OTT platform this week


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fD6VKs

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......