'ब्लैक पैंथर' के एक्टर चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में निधन, चार साल तक कैंसर से लड़े, लेकिन काम से ब्रेक नहीं लिया

2018 में रिलीज ही 'ब्लैक पैंथर' जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर नजर आए हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन हो गया है। वे 43 साल के थे। शुक्रवार को उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, चैडविक करीब चार साल से कोलोन कैंसर से जूझ रहे थे।

कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान की कई फिल्में

चैडविक को 2016 में तीसरे स्टेज का कोलोन कैंसर डायग्नोज हुआ था, जो 2020 आते-आते चौथी स्टेज में पहुंच गया था। उन्होंने इसके लिए कई सर्जरी और कीमोथेरेपी कराई। हालांकि, ट्रीटमेंट के दौरान भी उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया। इस अवधि में उन्होंने 'मार्शल', 'डा 5 ब्लड्स' और 'मा रेनीज ब्लैक बॉटम' जैसी फिल्मों में काम किया। 'डा 5 ब्लड्स' और 'मा रेनीज ब्लैक बॉटम' लॉकडाउन के चलते रिलीज नहीं हो पाईं।

परिवार ने स्टेटमेंट में लिखा है, "वे सच्चे फाइटर थे। मार्शल से डा 5 ब्लड्स' और 'मा रेनीज ब्लैक बॉटम' तक कई फिल्मों को उन्होंने अपनी अनगिनत सर्जरी और कीमोथेरेपी के दौरान किया। ब्लैक पैंथर' के किंग टी- चल्ला' का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'ब्लैक पैंथर' 2018 की 'एगेंजर्स : इनफिनिटी वॉर' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल थी। बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 134 करोड़ डॉलर (करीब 9849 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hQLJSQ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......