परिवार ने संजय राउत को 48 घंटे में माफी मांगने का नोटिस भेजा, जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण आज ईडी किसी के बयान दर्ज नहीं करेगा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में शिवसेना नेता संजय राउत की टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू राउत को ईमेल के जरिए लीगल नोटिस भेजा है। इसमें 48 घंटे के भीतर अपने बयान पर माफी मांगने को कहा गया है। अगर इस बीच शिवसेना सांसद माफी नहीं मांगते हैं तो परिवार कोर्ट में मानहानि का दावा करेगा। राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता दूसरी शादी करना चाहते थे, इसलिए सुशांत नाराज चल रहे थे।

इसी तरह शिवसेना के प्रवक्ता महेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच में बिहार पुलिस ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसके पीछे का कारण विशुद्ध रूप से राजनीतिक है।

आज छुट्टी की वजह से नहीं होगी इस मामले में किसी से पूछताछ

वहीं, आज जन्माष्टमी की छुट्टी की वजह से सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज किसी से पूछताछ नहीं करेगा। ईडी इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से दो बार, उनके भाई शोवित से तीन बार, उनके पिता इंद्रजीत से एक बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा उनकी मैनेजर श्रुति मोदी और उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी से दो बार पूछताछ कर चुकी है। इसी कड़ी में ईडी ने सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान भी दर्ज किया।

मेरे बेटे को किसी ने फांसी लगाते हुए नहीं देखा: केके सिंह
एक्टर सुशांत सुसाइड केस में पिता केके सिंह ने मंगलवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अब उनके पास अपने अंतिम संस्कार में चिता को मुखाग्नि देने के लिए कोई नहीं है। उन्होंने कहा- मैं पटना से हूं और मेरे बेटे के बिना मेरे अंतिम संस्कार की चिता को रोशन करने वाला कोई नहीं है। किसी ने भी मेरे बेटे को फांसी लगाते हुए नहीं देखा है। जब मेरी बेटी पहुंची तो सुशांत बिस्तर पर पड़ा था। सुशांत के पिता ने कहा कि केस में जांच की जरूरत है।

सुशांत केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केस की जांच पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिया की याचिका पर सुशांत की मौत की जांच सीबीआई करे या मुंबई पुलिस, इस मसले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में लंबी बहस हुई। कोर्ट गुरुवार को इस मामले में फैसला सुना सकता है।

देर से एफआईआर दर्ज कराने की बताई यह वजह
केके सिंह के वकील विकास सिंह ने जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच को बताया कि जैसे ही सुशांत की मौत के बाद परिजन शोक से उबरे, उन्होंने (केके सिंह) पटना में एफआईआर दर्ज करा दी। इसलिए केस में देर हो रही है।

आमिर खान और श्रद्धा कपूर के टच में थी रिया
रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड्स बताते हैं कि वह सुपरस्टार आमिर खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और डांस मेस्ट्रो स्वर्गीय सरोज खान जैसी कई हस्तियों के संपर्क में थीं।

सुशांत से जुड़ीं यह खबरें भी आप पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत केस में ईडी की पूछताछ:एक्टर की मैनेजर श्रुति मोदी ने ईडी को बताया- जब से रिया सुशांत की जिंदगी में आईं, पर्सनल और प्रोफेशनल फैसले वही ले रही थीं

2. सुशांत की मौत का मामला:पटना से मुंबई केस ट्रांसफर करने की रिया की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 13 अगस्त तक सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा​​​​​​​

3. सुशांत की मौत की जांच:बिहार पुलिस के 5 अधिकारियों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज, बिना अनुमति के मुंबई में जांच करने का आरोप​​​​​​​

4. सुशांत मौत मामला:रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के एक बड़े डायरेक्टर से मदद मांगी थी, रिपोर्ट्स में दावा- वो चाहती थीं कि कुछ जर्नलिस्ट उनके पक्ष में आर्टिकल लिखें​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय राउत (दाएं) ने आरोप लगाया था कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली थी।- फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fSwPd4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......