'नागिन 5' के मोशन पोस्टर में हिना खान के साथ नजर आए मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर, 9 अगस्त ने नए एपिसोड होंगे प्रसारित
एकता कपूर के अपकमिंग सुपरनेचुरल शो नागिन पांच के टीजर के बाद अब शो का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। जहां नागिन बनीं हिना खान का लुक पहले ही रिवील कर दिया गया था वहीं अब मोहित मल्होत्रा और धीरज धूपर के लुक भी रिलीज कर दिए गए हैं। साथ ही जानकारी दी गई है कि नागिन 5 के नए एपिसोड 9 अगस्त से रिलीज होंगे।
बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा हाल ही में शो के ऑनएयर होने की तारीख बताते हुए सोशल मीडिया पर नागिन 5 को मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। हिना खान इसमें नागिन के किरदार में हैं तो वहीं मोहित मल्होत्रा उनके अपोजिट रॉयल लुक में हैं। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धीरज धूपर शो में नेगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। पोस्टर में लिखा गया है, होने वाला है घमासान युध्द, किसके प्यार की होगी जीत।
सुरभि चंदना का होगा शो में लीड रोल
पोस्टर देखकर लोगों का अंदाजा है कि हिना खान शो में मुख्य किरदार निभा रही हैं हालांकि ये गलत है। एक्ट्रेस महज कैमियो रोल में हैं जिनके किरदार को जल्द ही मारकर शो की कहानी सुरभि चंदना पर फोकस होगी जो लीड रोल में हैं। हिना के अलावा मोहित भी शो में चंद दिनों के लिए ही हैं।
शो में नजर आएंगी उड़ान शो की एक्ट्रेस काजल पिसल
इस बार एकता कपूर के शो में उड़ान एक्ट्रेस काजल पिसल भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस शो में नागिन बनी नजर आएंगी या उनका कोई साइड रोल होने वाला है इसपर अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। सुरभि चंदना के अलावा भी शो में कई अन्य एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। जिनपर कन्फर्मेशन अभी नहीं मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gCXlID
Comments