मौत के 58 दिन बाद पहली बार सामने आए सुशांत सिंह की डायरी के खास 15 पन्ने, हर पन्ने की अपनी एक कहानी है

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के कुछ पन्ने उनकी मौत के 58 दिन बाद सामने आए। इन पन्नों में उनके सपने थे। फ्यूचर की प्लानिंग्स थीं। रिश्तों की कहानी थी। सुशांत की डायरी में 2020 की प्लानिंग में सबसे अहम था उनका वो पन्ना, जिसमें सुशान्त को एहसास होने लगा था कि परिवार पीछे छूट रहा है। परिवार से दूरियां बढ़ रही हैं। लिहाजा उन्होंने प्लान किया और लिखा भी कि वो 2020 की अपनी प्लानिंग में परिवार के साथ रहेंगे। कोई भी उनसे न छूटने पाए इसका ध्यान रखेंगे।

पढ़िए हर पन्ने पर लिखी कहानी-

डायरी के इस पन्ने में Next Initiate Steps के बारे में लिखा है। इसमें तीर के तीन निशान हैं। पहले निशान के आगे लिखा है – सोचना और नाम, स्टेक होल्डर, कैपिटल, आईपी प्रोटेक्शन और लीगल टीम के बारे में फैसला लेना है। दूसरा एक्शन पाइंट – बेस्ट फॉरेन फिल्म्स और राइटर्स की पहचान करना है। तीसरे एक्शन पाइंट में बहन प्रियंका के नाम के साथ मेघा (लीगल) और पीडी + श्रद्धा (एक्सक्लूसिव) लिखा है।
सुशांत की डायरी के इस पन्ने में उनकी क्रिएटिविटी की प्लानिंग नजर आती है। इसे उन्होंने पांच स्टेप्स में बांटा था। पहली स्टेप में कंपनी बनाना, दूसरी स्टेप में खुद को एक्सप्लोर करने की बात लिखी है। साथ में पीडी और श्रद्धा का नाम भी है। स्टेप 3 को 3 हिस्सों में बांटा था – पहला- स्क्रीनिंग के लिए आइडिया पर फोकस करना, दूसरा- उसे एक्जीक्यूट करना और तीसरा- लोगों से मीटिंग करने से जुड़ा था। चौथे स्टेप में – कंटेंट जनरेशन लिखा था, लेकिन फिर उसे काट दिया और इस स्टेप में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी यानी IP को अपनी चिंता बताते हुए दो सवालिया निशान लगाए। इस पन्ने की आखिरी स्टेप में, ऊपर से काटी कंटेंट जनरेशन की बात लिखी है।
सुशांत की डायरी के इस पन्ने को उन्होंने अपने क्रिएटिव काम की चौथी स्टेप को विस्तार से फिर चार स्टेप्स में बांटकर बताया है।स्टेप 1: इसमें 3 पाइंट हैं और उनमें किसी प्रियंका और मेघा मेहता का नाम है। तीन हफ्ते के टाइम की बात लिखी है। इसमें उनके साथ काम करने वाले कंट्रीब्यूटर के नाम, स्टेकहोल्डर, कैपिटल और आईपी प्रोटेक्शन की बात है। स्टेप 2 : इसमें तीर के तीन निशान बनाए हैं । पहले निशान के साथ दुनिया के सबसे नामी राइटर्स की प्रोजेक्ट बेस के लिए पहचान करने की बात है। दूसरे के साथ सही टैलेंट की पहचान औ तीसरे में प्रियंका के नाम के आगे पीडी +श्रद्धा के नाम के साथ एक्सक्लूसिविटी शब्द का इस्तेमाल किया है। स्टेप 3 – इसमें बताया है कि परमानेंट मेंबर एक स्क्रीनिंग प्रोसेस लेकर आएंगे। इसके बाद उन्हें एक्जीक्यूट करेंगे और आखिर में लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर टीम बनाने की बात है। स्टेप 4 – इसमें कंटेंट जनरेशन शब्द लिखकर उसके आगे दो !! चिन्ह लगाए हैं।

इस पन्ने में एक बड़ी पॉजिटिव फिलाॅसफी लिखी है कि आप कैसे दर्शकों के अविश्वास को विश्वास में बदल सकते हैं। सुशांत ने लिखा है कि अगर आपको उनके भरोसे को जीतना है तो आपको पहले यह करना चाहिए, लेकिन कैसे ?उन चीजों को ढूंढें, जो कि उस कैरेक्टर, के लिए प्यार और सहानुभूति पैदा करें, या कम से कम उन बातों को समझे हर एक व्यक्ति को कुछ ऐसे लक्ष्य के लिए प्रयास करना चाहिए जो सकारात्मक हो। उसे तैयारी के लिए मेहनत करनी चाहिए, प्रदर्शन के लिए नहीं! आपको तैयारी को अपने अंदर उतार लेना चाहिए, इसे उस व्यक्ति को आकार देने दें, जो आप हैं, फिर अपने आप को ऐसे अनुशासन में रखें जिससे कि जब आप काम शुरू करना पक्का कर लें तो खुद की सुनते हुए तैयारी का विचार ही एकतरफ हो जाए।

सुशांत की डायरी के इस पन्ने में उन्होंने एंटरटेनमेंट हेडिंग से तीन प्लानिंग की थी।पहली प्लानिंग - 2020 में हॉलीवुड और बॉलीवुड। दूसरी प्लानिंग– पहले प्रॉडक्शन हॉउस लिखा और काट दिया, फिर क्रिएटिव कंटेंट लिखा। इसे आगे दो हिस्सों – आइडिया डेवलपमेंट और प्रोडक्शन हॉउस में बांटा। आइडिया डेवलपमेंट में टॉप राइटर्स को शामिल किया और प्रोडक्शन हॉउस में एक्सपीरियंस के बारे में लिखा। इसके नीचे टीम स्ट्रक्चर भी बनाया है। इसमें राइटर और स्क्रीनिंग की योजना है। तीसरी प्लानिंग- ये सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें इमरजेंट टेक्नोलॉजी का स्टार्टअप शुरू करनी योजना है।
अपनी स्क्रिप्ट मार्क करना।
पहला पॉइंट- आखिरी लाइन।
यह महत्वपूर्ण है कि जितना हो सके आप अपने काम को हर पल क्लीयर रखें। काम किसी दिए गए मोमेंट में सिम्पल होना चाहिए।
सिम्पल मोमेंट्स यानी इसे हासिल करने का सबसे तेज रास्ता है सीन की आखिरी लाइन को खोजो। यानी सीन किस बारे में है, आप जो चाहते हैं वह उसे पूरा करता है या नहीं। यही वह बात है जो सीन को आगे ले जाती है। अगर तैयारी अच्छी है तो इतना काम आपके नाम पर काफी है।
डायरी के इस पन्ने में हेडिंग में “I” यानी खुद के ऊपर क्या-क्या करना है इसके 5 पाइंट हैं। 1. अपनी एक्टिंग स्किल में बहुत बड़ा अपग्रेड करना और लैंग्वेज-कल्चर में मास्टरी हासिल करना है। 2. हॉलीवुड में किसी बड़ी एजेंसी के साथ एसोसिएशन बनाना 3. क्रिएटिव फील्ड के टॉप प्लेयर्स के साथ रिश्ते बनाना। 4. सिनेमा, एजुकेशन और एनवायरमेंट के लिए अपग्रेड करना हैं। 5. इस पाइंट में खुद के साथ कोर टीम की हर हफ्ते मीटिंग की बात है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sushant singh rajput dairy; revealing Stories of 15 pages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XTVF6t

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......