पर्ल वी पुरी को मिला बिग बॉस के घर जाने का सबसे बड़ा ऑफर, 5 करोड़ लेकर बन सकते हैं अब तक के सबसे महंगे कंटेस्टेंट

बिग बॉस 14 की अनाउंसमेंट के बाद से ही कई ऐसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो शो में हिस्सा ले सकते हैं। निया शर्मा, विवयन डिसेना, जैनिफर विंगेट के बाद अब नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी का नाम चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने एक्टर को शो में आने के लिए 5 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर दिया है। इनसे पहले जैनिफर विंगेट को 3 करोड़ का ऑफर मिला था हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स पर्ल वी पुरी को शो में लेने में काफी दिलचस्प हैं और उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। बिग बॉस के मेकर्स द्वारा एक्टर को पांच करोड़ रुपए का बड़ा ऑफर दिया गया है। हालांकि अब तक एक्टर ने अपनी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया। एक्टर अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते इस ऑफर पर विचार कर रहे हैं।

जैनिफर विंगेट ने ठुकराया 3 करोड़ का ऑफर

इससे पहले टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक जैनिफर विंगेट को 3 करोड़ रुपए का ऑफर मिला था हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। पिछले सीजन में रश्मि देसाई ने 1.3 करोड़ में शो साइन करके खुदको सबसे मंहगी टीवी एक्ट्रेस साबित किया था। अगर जैनिफर और मेकर्स के बीच बात बनती तो वो ना सिर्फ सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस बल्कि सबसे महंगी कंटेस्टेंट भी बन सकती थीं। पामेला एंडरसन अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने महज तीन दिन घर में गुजारने के 2.5 करोड़ रुपए लिए थे।

गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा एक्टर आएंगे शो में नजर

खबरों के अनुसार गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा शो से निकलने के बाद निशांत मकलानी जल्द बिग बॉस 14 में नजर आएंगे। फिलहाल कॉन्ट्रेक्ट पर एक्टर और मेकर्स के बीच चर्चा जारी है। इनके अलावा टीवी सेलेब्स जैस्मिन भसिन, नैना सिंह, पवित्र पुनिया का शो में आना तय माना जा रहा है। इस साल भी सलमान खान शो होस्ट करेंगे जिसे 4 अक्टूबर से ऑनएयर किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bigg boss 14 updates:Pearl V Puri gets the biggest offer to go to Bigg Boss house, can be the most expensive contestant by taking 5 crore


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3joLoaE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......