ब्वॉयफ्रेंड के सुसाइड करने के बाद इंडियन आइडल फेम रेनू नागर हुईं आईसीयू में भर्ती, 5 दिनों पहले साथ भागे थे

अपनी बेहतरीन और दमदार आवाज से इंडियन आइडल 10 के मंच पर तालियां जीतने वाली रेनू नागर इन दिनों क्रिटिकल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती हैं। रेनू के ब्वॉयफ्रेंड रवि ने गुरुवार शाम को जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर से सिंगर इतने सदमें में चली गईं कि उन्हें क्रिटिकल हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन आइडल फेम रेनू नागर को गुरुवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है जिसकी खबर सुनकर रेनू की हालत काफी खराब हो गई। रवि ने आखिर किस बात पर ये कदम उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है मगर संदेह है कि दोनों के अलग होने के कारण उन्होंने ऐसा किया।

एक महीने पहले घर छोड़कर भागे थे रवि- रेनू

रेनू और रवि एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन पिछले महीने परिवार के डर से दोनों साथ घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद सिंगर के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई कि रवि उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले भागा है। शिकायत दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही दोनों वापस आ गए। रवि को कस्टडी में लिया गया था मगर रेनू के स्टेटमेंट के बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद ही गुरुवार को रवि ने जहर का सेवन कर लिया। दोनों को अलग करवाने की कोशिश जरूर की गई थी लेकिन रवि ने आत्महत्या क्यों की इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

दो बच्चों के पिता थे रेनू के ब्वॉयफ्रेंड रवि

रिपोर्ट के अनुसार सिंगर रेनू के ब्वॉयफ्रेंड रवि नट पहले ही दो बच्चों के पिता था। वो एक शादीशुदा आदमी थे जो अपने परिवार के साथ भरतपुर में रहते थे। वहीं दूसरी तरफ रेनू अलवर राजस्थान में रहती हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहना चाहते थे। मगर परिवार के दबाव के चलते ऐसा नहीं हो पाया और अब दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

टॉप 8 में थी रेनू नागर

रेनू इंडियन आइडल सीजन 8 में नजर आई हैं। उन्होंनें बेहतरीन 8 सिंगर्स के बीच अपनी जगह बनाई थी। उनकी आवाज का जादू दर्शकों और जज को खूब इम्प्रेस करता था। उनकी परफॉर्मेंस से खुश होकर सलीम सुलेमान ने उन्हें एक गाना भी ऑफर किया था।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Idol fame Renu Nagar admitted to ICU after boyfriend dies with suicide,both ran away 5 days ago


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b5vP4J

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......