क्या शाहरुख खान ने राम मंदिर निर्माण में 5 करोड़ रुपए दान किए हैं? दैनिक भास्कर के नाम पर वायरल हो रहा इस खबर से जुड़ा ग्राफिक फर्जी है
क्या वायरल : सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए दान किए हैं। इस दावे के साथ यूजर एक ग्राफिक कोलाज भी शेयर कर रहे हैं। जिसमें शाहरुख खान की फोटो और दैनिक भास्कर का लोगो है। दावा किया जा रहा है कि दैनिक भास्कर ने शाहरुख खान द्वारा राम मंदिर के लिए 5 करोड़ रुपए दान करने की खबर पब्लिश की है।
- बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर राम मंदिर से जुड़ी कई भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।
वायरल हो रहा ग्राफिक कोलाज

फेसबुक पर कई यूजर ने इसे सच मानकर शेयर किया


फैक्ट चेक पड़ताल
- हमने सबसे पहले शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस Red Chillies Entertainment और खुद शाहरुख खान के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स चेक किए। यहां से बीते एक माह में ऐसा कोई अपडेट नहीं दिया गया है, जिससे पुष्टि होती हो कि शाहरुख ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए दान किए हैं।


- वायरल हो रहे ग्राफिक के जरिए दावा किया जा रहा है कि यह खबर दैनिक भास्कर ने की है। जबकि दैनिक भास्कर की वेबसाइट के एंटरटेनमेंट सेक्शन में ऐसी कोई खबर पब्लिश नहीं की गई है।
- दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दान से जुड़ी एक खबर है। इस खबर में 5 करोड़ रुपए के दान का जिक्र भी है। लेकिन, शाहरुख खान का उल्लेख कहीं नहीं है। इस खबर के अनुसार - 100 करोड़ रुपए से बनने वाले मंदिर के लिए भक्त श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को खूब दान-दक्षिणा भी भेज रहे हैं। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज कह चुके हैं कि इस समय उनके पास दान में आए लगभग 15 करोड़ रुपए रखे हुए हैं। लॉकडाउन में सबसे बड़ा दान 2 करोड़ रुपए का आया है। पिछले पांच महीनों में लगभग 5 करोड़ रुपए आ गए हैं। जबकि पहले से आए दान के 10 करोड़ रुपए हैं। ( यहां पढ़ें पूरी खबर)

निष्कर्ष : शाहरुख खान के राम मंदिर में 5 करोड़ रुपए दान देने वाला दावा फेक है। दैनिक भास्कर ने ऐसी कोई खबर पब्लिश नहीं की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DHfztQ
Comments