कैंसर की खबरों के बीच दूसरी बार लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए 61 साल के संजू, 8 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद पहुंचे थे अस्पताल

अभिनेता संजय दत्त रविवार को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए। बताया जा रहा है कि अस्पताल में 61 वर्षीय अभिनेता के कुछ टेस्ट हुए और फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को वे छोटी बहन प्रिया दत्त के साथ कोकिलाबेन हॉस्पिटल के बाहर नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस स्टेज के लंग कैंसर से जूझ रहे संजू के कुछ टेस्ट कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भी किए गए हैं।

8 दिन बाद दूसरी बार लीलावती में

8 दिन के अंतराल से संजय दत्त का लीलावती हॉस्पिटल में यह दूसरा दौरा था। इससे पहले 8 अगस्त की रात सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते वे लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे थे और दो दिन तक भर्ती रहे थे। वहां उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया था, जो निगेटिव आया था। इसी दौरान उनके कुछ और टेस्ट भी हुए और उन्हें चौथी स्टेज के लंग कैंसर की बात सामने आई। सोमवार (10 अगस्त) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

फेफड़े में जमा हो गया था लिक्विड

कुछ रिपोर्ट्स में लीलावती हॉस्पिटल के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि 8 अगस्त को जब संजय दत्त हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे तो पता चला कि उनके दाहिने फेफड़े में हवा की सप्लाई नहीं हो रही है। इसके बाद सीटी स्कैन किया गया तो खुलासा हुआ कि उनके फेफड़े में फ्लूइड जमा है और दोनों फेफड़ों पर एक-एक घाव भी है। संजू को कहा गया कि यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन, टीबी या कैंसर हो सकता है। करीब 1.5 लीटर फ्लूइड निकाला गया और दो दिन तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया।

फिर संजय को बताई गई कैंसर की बात

जब संजय दत्त को बताया गया कि उनके फ्लूइड को जांच के लिए भेजा जाएगा तो उन्होंने कई सवाल किए। तब संजू को कहा गया कि उन्हें पीईटी स्कैन कराना होगा। 10 अगस्त को जब उनका पीईटी स्कैन होने वाला था, तब हिस्टोपैथोलॉजी विभाग ने पाया कि फ्लूइड में कैंसर सेल्स थीं। पीईटी स्कैन से इसकी पुष्टि हो गई।

इसके बाद एक काउंसलिंग सेशन हुआ और संजय दत्त को बीमारी के बारे में बता दिया गया। इसके बाद उन्हें एक ऑन्कोलोजिस्ट के पास भेजा गया, जिसने उन्हें पूरा एक्शन प्लान विस्तार से समझाया। उनसे कहा गया कि वे जहां चाहें, वहां इसका इलाज करा सकते हैं। चाहें तो विदेश भी जा सकते हैं। इसका एकमात्र इलाज कीमोथेरेपी है। इस केस में सर्जरी नहीं की जा सकती। यह चौथी स्टेज का कैंसर है।"

संजू ने मांगी है अमेरिका जाने की इजाजत

चर्चा है कि संजय दत्त ने इलाज के लिए यूएस जाने की इजाजत के लिए आवेदन कर दिया है। वे सिंगापुर भी जा सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में एक्टर के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि यह फैसला आगे की टेस्ट रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।

संजय दत्त से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

संजय दत्त की बीमारी को लेकर नया दावा:उन्हें तीसरी नहीं, चौथी स्टेज का लंग कैंसर; फेफड़ों में लिक्विड जमा होने की वजह से हुई थी सांस लेने में तकलीफ

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स:संजय दत्त के पास हैं फिलहाल छह फिल्में, तीन ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, बाकी तीन का कुछ वक्त के लिए अटकना तय

संजय दत्त के कैंसर पर अपडेट:परिवार ने संजय की बीमारी का खुलासा नहीं किया, पत्नी मान्यता ने कहा- संजू हमेशा से ही फाइटर रहे हैं, यह वक्त भी बीत जाएगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर संजय दत्त। 8 अगस्त को इसी अस्पताल में उनके फेफड़े में जमा करीब डेढ़ किलो लिक्विड बाहर निकाला गया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E4yU8P

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......