कोरोना की चपेट में आईं 'डेंजरस' फिल्म एक्ट्रेस नताशा सुरी, 6 दिन पहले ट्रेवल करने के दौरान हुईं संक्रमित अब घर पर ही क्वारैंटाइन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही एम एक्स प्लेयर की फिल्म डेंजरस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में नताशाअहम किरदार में हैं। एक्ट्रेस कुछ ही दिनों पहले मुंबई से पुणे गई थी जहां से वापस आकर उन्हें कमजोरी और बुखार जैसे कोरोना के लक्षण नजर आने लगे। एक्ट्रेस ने देरी ना करते हुए अपना कोविड 19 टेस्ट करवाया है जिसकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई हैं।

हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, '6 दिन पहले मुझे एक अर्जेंट काम के लिए पुणे जाना पड़ा था। मुझे अचानक बीमार महसूस होने लगा और कमजोरी आने लगी। जिसके बाद मैंने तीन दिन पहले अपना टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव मिला है। मैं फिलहाल होम क्वारैंटाइन हूं।

एक्ट्रेस की दादी और बहन का भी होगा टेस्ट

एक्ट्रेस ने आगे बताया, 'मुझे अब भी बुखार और कमजोरी है। मेरा इलाज चल रहा है जिसके साथ में इम्यूनिटी बूस्टर भी ले रही हूं। मैं अपनी दादी और बहन के साथ रहती हूं इसलिए मैं उनका भी टेस्ट करवाउंगी'।

फिल्म डेंजरस के प्रोमोशन का हिस्सा नहीं बनेंगी एक्ट्रेस

नताशा, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के साथ 14 अगस्त को एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली फिल्म डेंजरस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रोमोशन इवेंट जल्द ही शुरू होने वाले हैं जिसमें अब एक्ट्रेस शामिल नहीं हो पाएंगी। इस बारे में उन्होंने पोर्टल से बातचीत में कहा, 'प्रोमोशन 10 अगस्त से शुरू होगा और मुझे बहुत दुख है कि मैं उसमें हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। मैं बहुत खुश हूं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर और बेहतरीन एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करके'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dangerous film actress Natasha Suri tested Corona positive, got infected while traveling 6 days ago, now quarantine at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PPmvs1

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......