सेट पर 7 पॉजिटिव मिलने के 4 दिन बाद दोबारा शुरू हुई ये रिश्ता.. शो की शूटिंग, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान भी पहुंचे फिल्मसिटी

सोमवार को स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर उस वक्त हलचल मच गई जब तीन एक्टर्स के बाद चार अन्य क्रू मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। 7 संक्रमित लोग मिलने पर सेट पर मौजूद हर व्यक्ति का टेस्ट करवाया गया और सभी को होम क्वारैंटाइन किया गया। पॉजिटिव मिले समीर ओंकर, स्वाति चिटनिस और सचिन त्यागी को घर पर ही मेडिकल सुविधा मिल रही है। मेकर्स ने सभी टीम मेंबर्स को कुछ दिनों के लिए क्वारैंटाइन होने का ब्रेक दिया था जिसके 4 दिन बाद अब मोहसिन खान, शिवांगी जोशी समेत सभी ने दोबारा शूटिंग शुरू की है।

शो में लीड रोल निभा रहे मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद मेकर्स ने पूरी टीम से कुछ दिनों तक सावधानी बरतते हुए घर पर रहने को कहा था। अब चार दिन बाद पूरी टीम ने सेट पर वापसी की है। मुंबई फिल्मसिटी पर स्थित ये रिश्ता शो के सेट को पहले ही बीएमसी द्वारा पूरी तरह सैनिटाइज करवा दिया गया था।

बदल दी गई शो की कहानी

शो के मौजूदा प्लॉट में फिलहाल लीड किरदार कार्तिक के पिता का किरदार निभा रहे सचिन त्यागी की कहानी दिखाई जा रही है। उनके साथ एक हादसा हुआ है। इस हादसे में उनकी यादाश्त चली गई है जिसके बाद वो अब बच्चों की तरह बर्ताव कर रहे हैं। पूरा गोयनका परिवार उनकी देखभाल में लगा हुआ है। इस स्टोरी के साथ शो आगे बढ़ना था मगर अब क्योंकि सचिन त्यागी कोरोना संक्रमित होकर घर में आइसोलेट हैं तो कहानी में बदलाव किया जा रहा है। शो में अब कीर्ति पर फोकस होगा जो जल्द ही अपने एक्स हसबैंड से संपर्क करने वाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
yeh rishta kya kehlata hai show's shooting resumed 4 days after getting 7 positives on the set, Shivangi Joshi and Mohsin Khan also reached Filmcity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b2NqtS

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......