सेट पर 7 पॉजिटिव मिलने के बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, तीन दिन बाद दोबारा शूरू होगी शूटिंग

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की शूटिंग फिर एक बार कोरोना के चलते रोक दी गई है। रविवार को सेट पर तीन एक्टर्स सचिन त्यागी, समीर ओंकार और स्वाति चिटनिस कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद पूरी टीम का टेस्ट करवाया गया था। पूरी टीम की रिपोर्ट सामने आने पर शो के चार अन्य क्रू मेंबर भी संक्रमित मिले थे। समीर ओंकार के ज्यादातर सीन शो के लीड एक्टर मोहसिन खान के साथ थे ऐसे में हर किसी की नजर उनकी रिपोर्ट पर थी जो नेगेटिव आई है।

ये रिश्ता शो की पूरी टीम का कोरोना टेस्ट बुधवार को हुआ था जिसकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह आ चुकी है। रिपोर्ट में मोहसिन खान और नायरा का किरदार निभाने वालीं शिवांगी जोशी नेगेटिव पाए गए हैं जिससे मेकर्स को थोड़ी राहत मिली है। शो से जुड़े सूत्र ने पिंकविला से बातचीत में बताया है कि मेकर्स ने पूरी टीम से कुछ दिनों का ब्रेक लेने को कहा है। उन्होंने कहा, 'दोनों ही लीड की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को नेगेटिव मिली है इसके बावजूद टीम मेंबर से कुछ दिन आराम करने को कहा गया है। शूटिंग इसी वीकेंड से दोबारा शुरू की जाएगी'।

पूरे सेट को किया गया सैनिटाइज

सेट में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट सामने आते ही बीएमसी को इसकी जानकारी दी गई थी जिसके बाद सेट को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया है। खबरे हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है शो के पास ही ये रिश्ते हैं प्यार के शो का सेट है जिसे भी सैनिटाइज किया गया है।

शो की स्टोरीलाइन में होगा बदलाव

शो की शूटिंग कुछ दिनों के बाद दोबारा शुरू की जाएगी। फिलहाल शो की कहानी सचिन के किरदार के इर्द-गिर्द घूम रही थी जो गोयनका परिवार के सदस्य हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक्टर सचिन, समीर और स्वाति शो से दूर रहने वाले हैं। ऐसे में उनके पूरी तरह ठीक होने तक शो की स्टोरी कीर्ति पर फोकस करेगी जो अपने एक्स हसबैंड से दोबारा संपर्क करने वाली हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After getting 7 positive on the set, the corona report of Shivangi Joshi and Mohsin Khan came negative, shooting will start again after three days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QsPnGO

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......