गोवा में रेव पार्टी करते हुए 9 लाख की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया इश्क-विश्क का एक्टर कपिल, यह सेलेब्स भी ले चुके पार्टियों में ड्रग्स

गोवा पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर कपिल झावेरी को रेव पार्टी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। झावेरी ने अपने विला पर रेव पार्टी दी थी जिसमें 23 लोग शामिल हुए थे। साथ ही यहां 9 लाख रू. का ड्रग्स भी बरामद किया गया है जिसमें कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस शामिल हैं। कपिल ने दिल परदेसी हो गया और इश्क-विश्क जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह पहला मौका नहीं है जब सेलेब्स रेव पार्टी करते पकड़े गए हों, इससे पहले भी कई सेलेब्स ड्रग पार्टी में हिस्सा लेते पकड़े गए हैं।

साक्षी खन्ना​​​​​​​

'बाजीराव-मस्तानी' में संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके साक्षी खन्ना

विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को 2011 में रेव पार्टी में शामिल होने के चलते मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था। 27 जून 2011 को मुंबई के पास कर्जत में रेव पार्टी में कई लड़के-लड़कियां भी पकड़े गए थे जिसमें साक्षी भी शामिल थे। तब उनकी उम्र 20 साल थी हालांकि मेडिकल के बाद पुलिस ने साक्षी को रिहा कर दिया था। पिछले साल खबरें थीं कि फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे साक्षी खन्ना ने इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर संन्यास का रास्ता चुना है।

अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा अग्निहोत्री

दोनों को बिग बॉस 7 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।

2012 में अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री मुंबई में हुई एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। दोनों की ब्लड रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि पार्टी में दोनों ने ड्रग्स ली थी। हालांकि, दोनों ने बाद में स्पष्टीकरण देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दोषी नहीं हैं और मीडिया में उनके खिलाफ दिखाई जा रही स्टोरीज से उनकी बदनामी हो रही है। अपूर्व फिल्म परदेस में नजर आए थे। वहीं दोनों को बिग बॉस 7 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।

जिया मानेक​​​​​​​​​​​​​​

2012 में एक हुक्का बार में पकड़ी गई थीं जिया मानेक।​​​​​​​

सीरियल गोपी बहू में नजर आ चुकीं जिया मानेक भी 2012 में एक हुक्का बार में पकड़ी गई थीं। मुंबई के जाज़ा बार में जब पुलिस ने छापा मारा था तो जिया पुलिस से बचने के लिए बाहर भाग गई थीं परंतु वहां कैमरामैनों व फोटोग्राफरों से पहचान छुपाने के चक्कर में उनसे उलझ गई थीं। बाद में जिया ने सफाई देते हुए कहा था कि वह वहां हुक्का पीने नहीं गई थीं बल्कि परिवार के साथ खाना खाने गई थीं।

करण जौहर

पार्टियां देने के लिए मशहूर करण जौहर की एक हाउस पार्टी का वीडियो सामने आया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स नजर आ रहे थे जिसमें दीपिका पादुकोण, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन के नाम शामिल थे। इस वीडियो को देख कहा गया था कि सारे सेलेब्स ने पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया था। वीडियो के सामने आने के बाद सभी सेलेब्स को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
bollywood celebs who caught in rave parties


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34cOUk9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......