सोनू सूद का एक और नेक काम: बाढ़ की तबाही देखकर कहा- चलो आज रक्षाबंधन पर असम में अपनी इस बहन का नया घर बनाते हैं

सोनू सूद के लिए अब हर किसी की जुबां से एक ही बात निकलती है- एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे सोनू। कुछ ऐसा ही दिल जीतने वाला काम सोनू ने रक्षा बंधन पर भी किया। जहां उन्होंने एक महिला के घर को फिर से बनाने की बात कही। इस महिला का घर बरसात में पूरी तरह बर्बाद हो गया है। सोनू ने यह प्रॉमिस ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए किया है। जाहिर है अपने पिछले सारे वादों की तरह वे जल्द ही इसे भी निभाएंगे।

अपनी खास फोटो भी किए शेयर

सोनू ने रक्षाबंधन पर अपने परिवार की खास फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिनमें वे अपनी बहनों मोना और गुन्नु से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं। इन फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मेरी दुनिया हैप्पी रक्षाबंधन, मोना और गुन्नु। पिछले दिनों सोनू कपिल शर्मा के शो में भी बतौर मेहमान पहुंचे थे। जहां उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था।

##

प्रवासियों के मसीहा हैं सोनू सूद

बात अगर सोनू सूद के पिछले कारनामों की करें तो वे एक मसीहा के रूप में सामने आए हैं। लॉकडाउन में प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाना। प्रवासी रोजगार ऐप की शुरुआत, बाढ़ से जूझ रहे असम और बिहार के लिए स्पेशल हेल्प पहुंचाना ऐसे कई कामों को अंजाम दे चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood made promise to unknown sister On Raksha Bandhan to whose house was destroyed by flood


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BXLwxM

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......