सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने कहा- खुद भर रही थी फ्लैट की ईएमआई, सुशांत के खाते से ईएमआई जाने की बात गलत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच कर रही है। ईडी ने तो आधिकारिक तौर पर जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि सुशांत एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के एक फ्लैट की किश्त यानी ईएमआई चुका रहे थे। अब अंकिता ने इसका खंडन किया है।

अंकिता के मुताबिक- यह फ्लैट उन्होंने 1.35 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसकी किश्तें भी वे खुद चुका रही हैं। सुशांत और अंकिता की करीबी 2010 में टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान बढ़ी। 6 साल बाद यानी 2016 में ब्रेकअप हो गया। इस दौरान दोनों लिव इन में थे और इसी फ्लैट में रहते थे। जिसके बारे में अब अंकिता ने सफाई दी है।

अंकिता में दस्तावेज के साथ पेश की सफाई
अंकिता ने फ्लैट के कागज और अपने अकाउंट से हर महीने कटने वाली किश्त की जानकारी दी है। अंकिता के मुताबिक, इस फ्लैट की किश्त वो खुद भर रही हैं। इसकी कीमत 1.35 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वर्तमान में इस फ्लैट की मार्केट वैल्यू करीब 4.5 करोड़ रुपए है।

अंकिता ने एक ट्वीट में कहा- ‘यहां मैं सभी अटकलों को रोकना चाहती हूं। मैं इससे ज्यादा पारदर्शी नहीं हो सकती। यहां मैं अपने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और एक जनवरी 2019 से एक मार्च 2020 तक अपने बैंक अकाउंट्स की पूरी डीटेल दे रही हूं। मेरे अकाउंट से हर महीने ईएमआई कटी। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। सुशांत को न्याय मिले।

सुशांत का परिवार अंकिता के साथ

अंकिता की इस सफाई पर सुशांत का परिवार भी इस अभिनेत्री के साथ नजर आ रहा है। अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अंकिता का सपोर्ट किया। श्वेता ने लिखा- आप एक आत्मनिर्भर महिला हैं और मुझे आप पर फख्र है। इस पर अंकिता ने लिखा है- शुक्रिया दी, लव यू।

अंकिता लोखंडे के इंस्टाग्राम पर कई दस्तावेज पोस्ट कर सफाई दी। श्वेता ने इसी के रिप्लाई में यह बात कही है।


4 साल से सुशांत के टच में नहीं थीं अंकिता
2010 में अंकिता और सुशांत पवित्र रिश्ता सीरियल के सेट पर मिले। नजदीकियां बढ़ीं। 6 साल बाद यानी 2016 में दोनों अलग हो गए। अंकिता ने एक इंटरव्यू में कहा था- सुशांत से मैं 2016 के बाद से टच में नहीं थी। मेरे पास उनका नंबर भी नहीं था। अंकिता के मुताबिक, उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि सुशांत की जिंदगी में रिया कब आईं। लेकिन दोनों एक साल से साथ थे और इसी दौरान सुशांत परिवार के साथ नहीं थे। उन्होंने कहा था- ‘सुशांत अपनी लाइफ में खुश था और मैं अपनी लाइफ में।’

सुशांत सुसाइड से जुड़ीं ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत के 3 वीडियो सामने आए:परिवार संग एन्जॉय करते, भजन गाते और कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं सुशांत, जो कि उनके डिप्रेशन में होने की थ्योरी को गलत साबित करते हैं

2. सुशांत की मौत में नया खुलासा:एक्टर की मौत वाले दिन रिया ने राधिका नाम की महिला से एक घंटे बात की थी, एक अंजान व्यक्ति का भी दो बार फोन आया था

3. सुशांत केस में मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप:सुशांत की मौत के 24 दिन बाद उनका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, फोन के लिए ईडी ने चार लेटर लिखे, लेकिन नहीं दिया गया

4. दिशा सालियान डेथ मिस्ट्री:सुशांत और दिशा की मौत को जोड़ने पर दिशा के पिता नाराज, तीन लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत द्वारा फ्लैट की ईएमआई भरने की खबरों का अंकिता लोखंडे ने खंडन किया है। उन्होंने अपनी फ्लैट की रजिस्ट्री के पेपर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VKFGG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......