लॉकडाउन के दौरान बदल गया हितेन तेजवानी के नए शो का कॉन्सेप्ट और टाइटल, 'हम- एक मकान एक दुकान’ से बदलकर हुआ 'गुप्ता एंड संस’
प्रोड्यूसर महेश पांडेय का शो इस दिनों काफी चर्चा में है, जिसकी स्टार कास्ट में हितेन तेजवानी, आकाश मुखर्जी, सत्या तिवारी और सोनल वेंगुरलेकर जैसे कई अन्य स्टार भी शामिल हैं। लॉकडाउन से पहले इस शो का नाम 'हम- एक मकान एक दुकान' था। लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'गुप्ता एंड संस’ कर दिया गया है।
शो के कॉन्सेप्ट और स्टार कास्ट पर अबतक बहुत कुछ लिखा गया है। पहले बताया जा रहा था कि ये चार भाइयों की कहानी होगी, जिनमें से सबसे बड़े भाई की शादी हुई है और ये एक हैपी फैमिली होगी। लेकिन अब मेकर्स और चैनल ने अचानक टेबल चेंज करते हुए शो की पूरी स्टोरी लाइन को बदल दिया है। साथ ही सीरियल का नाम 'गुप्ता एंड संस' रख दिया गया है।
इस बारे में अभिनेता हितेन तेजवानी बताते हैं, 'लॉकडाउन से पहले इस शो का टाइटल 'हम - एक मकान एक दुकान’ था और यह शो चार भाइयों और उनके साथ रह रही उनकी भाभी के इर्द गिर्द घूमता था। यह एक बड़ा परिवार है और इस परिवार में आने वाले उतार-चढ़ाव पर यह कहानी निर्भर थी। जहां दर्शकों को फैमिली ड्रामा देखने को मिलता।'
'अब अचानक मेकर्स और चैनल ने टेबल चेंज करते हुए शो की पूरी स्टोरी लाइन को बदल दिया है। लॉकडाउन के बाद शो का नाम 'गुप्ता एंड संस' रखा गया है। अब यह कहानी 4 भाइयों के जीवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो आत्मनिर्भर और खुद पर भरोसा रखने वाले हैं और उन्हें अपने जीवन में किसी भी महिला की जरूरत नहीं है।'
'इस शो में लाइफ कंटेंट के एक हिस्से को हंसी की खुराक और ड्रामा के साथ पेश किया जाएगा। वैसे, हम पोस्ट लॉकडाउन इस शो के फ्रेश कॉन्सेप्ट को देखने के लिए उत्सुक हैं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31tQ8FW
Comments