खुदा हाफिज विद्युत जमवाल की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बनी

14 अगस्त को डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज हुई विद्युत जमवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत फिल्म खुदा हाफिज को नेटिजंस और जमवाल लॉयंस की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। इस विद्युत जमवाल की अब तक की सबसे बड़ी मूवी ओपनिंग बताया जा रहा है। एक्शन सीक्वेंस और मार्शल आर्ट्स के लिए मशहूर अभिनेता विद्युत जमवाल ने फिल्म खुदा हाफिज में अपना नरम और रोमांटिक पक्ष भी दिखाया है। दर्शकों को उनका यह रूप काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

फिल्म को लेकर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर विद्युत जमवाल काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि खुदा हाफिज मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक हैं और यह दर्शकों के निरंतर सहयोग और सराहना के बिना संभव नहीं था। इसके लिए मैं उनका आभारी रहूंगा। समीर का किरदार मेरे लिए काफी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण रहा और इससे मुझे काफी कुछ सीखने को भी मिला। वहीं फिल्म के लेखक निर्देशक फारुख कबीर ने कहा कि खुदा हाफिज उनके लिए एक तरह से व्यक्तिगत अनुभव की तरह है। विद्युत, फिल्म की टीम और उनके प्रयासों को दर्शकों की तारीफ मिलने से फारुख काफी खुश हैं। गौरतलब है कि खुदा हाफिज मूवी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। इसकी कहानी और निर्देशन फारुख कबीर का है और इसका निर्माण कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक (पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल) ने किया है।

फिल्म में विद्युत जमवाल ने समीर नामक व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसकी शादी नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय) से होती है और वे बेहतर करियर की तलाश में विदेश जाने का फैसला करते हैं जहां पर रहस्यमयी परिस्थितियों में नरगिस लापता हो जाती है। अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए समीर को किन संघर्षों का सामना करना पड़ता है और क्या वह नरगिस को वापस मिल पाता है यह देखने के लिए दर्शकों को डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन लेना चाहिए। आपको बता दें कि डिज्नी+हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स ने बॉलीवुड फैंस के लिए “फर्स्ट डे फर्स्ट शो” शुरू किया है। इसमें बॉलीवुड के बड़े और चहेते कलाकारों की फिल्में सीधे डिजिटल प्लेटफार्म पर लॉन्च की जाती हैं। इनमें अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की लक्ष्मी बॉम्ब; अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त की भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया ; सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी और सैफ अली खान की दिल बेचारा; अभिषेक बच्चन की द बिग बुल आदि शामिल हैं। पिछले सप्ताह डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज हुई कॉमेडी मूवी लूटकेस को भी दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली और यह प्लेटफार्म की सबसे बड़ी कॉमेडी मूवी बन गई। डिज्नी+हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स देखने और बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर का मजा लेने के लिए यूजर्स को डिज्नी+हॉटस्टार प्रीमियम या फिर डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

देखें इसका ट्रेलर-



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khuda Hafiz Vidyut became the biggest opening movie of Jamwal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aQ2F9q

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......