समीर शर्मा की मौत के बाद लोगों ने इंडस्ट्री पर उठाए सवाल, लिखा- 'यहां कितना तनाव है ये साफ दिखता है'
साल 2020 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। जहां ऋषि कपूर, इरफान और सरोज खान जैसी बड़ी हस्तियां दुनिया छोड़ गई वहीं कई सितारों से आत्महत्या करके हर किसी को हैरान कर दिया है। हाल ही में ये रिश्ते हैं प्यार के एक्टर समीर शर्मा ने अपने मलाड स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली है। समीर की मौत दो दिन पहले हो चुकी थी जिसके बाद सोसाइटी के गार्ड ने शव पंखे से लटका देख पुलिस और अन्य सोसाइटी मेंबर को इसकी जानकारी दी। इस खबर के सामने आते ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर क्यों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग लगातार सुसाइड कर रहे हैं।
फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से समीर की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी मौत की खबर दी है। इसके साथ उन्होंने बताया कि एक्टर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इंडस्ट्री में बढ़ते सुसाइड के मामलों पर सवाल उठा रहे हैं।
लोगों ने उठाए इंडस्ट्री पर सवाल
एक यूजर ने लिखा, 'ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कैसी डार्क जगह है। भगवान करे इनकी आत्मा को सद्गति मिले'। एक ने लिखा,' बॉलीवुड में क्या हो रहा है, इंडस्ट्री में कितना तनाव है ये साफ दिखता है। एक एक करके एक्टर लगातार सुसाइड कर रहे हैं'।
मौत की खबर देखकर इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान ये साल 2020 और कितना बुरा होने वाला है'। दूसरे ने लिखा, 'ये काफी दुखद है। समीर काफी पापुलर और जानकार चेहरा थे'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, ये मुंबई में क्या हो रहा है इतने सारे सुसाइड'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XyI444
Comments