हंसल मेहता करेंगे फिल्म का डायरेक्शन, लीड रोल निभाने को लेकर मनोज बाजपेयी से अबतक नहीं बनी बात

हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के कैरेक्‍टर का जिन्‍न मनोज बाजपेयी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। पहले संदीप कपूर ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म में बतौर विकास दुबे कास्‍ट करने की बात कही थी। वहीं अब उनके एक अन्य करीबी प्रोड्यूसर शैलेष आर.सिंह ने विकास दुबे पर फिल्म बनाने के राइट्स ले लिए हैं।

शैलेष की विकास दुबे वाली फिल्‍म को हंसल मेहता डायरेक्‍ट करेंगे। ट्रेड गलियारों में चर्चा गर्म है कि हंसल और शैलेष दोनों की मनोज से पक्की दोस्ती है और अगर वो दोनों अप्रोच करते हैं तो मनोज के लिए मना करना मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले ये तीनों फिल्म ‘अलीगढ़’ में साथ काम कर चुके हैं।

बहरहाल अब तक दोनों में से किसी ने भी मनोज से संपर्क नहीं किया है और संदीप कपूर के दावे को मनोज गलत बता चुके हैं। अलबत्ता, इस बीच शैलेष ने दैनिक भास्‍कर से बात करते हुए कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। जिसके प्रमुख अंश कुछ इस तरह हैं...

सवाल-अपनी फिल्म विकास दुबे में मुख्य किरदार का रोल मनोज वाजपेई को देंगे, क्योंकि वह हंसल के भी अच्छे दोस्त हैं और आपके भी?
शैलेष- कास्टिंग अभी सोची नहीं है। इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी बस फिल्‍म के राइट्स की अनाउंसमेंट है।

सवाल- कितना ध्यान रखेंगे और कैसे ध्यान रखेंगे कि इसमें विकास दुबे का ग्लोरिफिकेशन ना हो?
शैलेष- इसमें ना तो विकास दुबे का महिमामंडन रहेगा और ना ही सिस्‍टम का। अब तक के करियर में मैंने कहीं किसी का कोई ग्‍लोरिफिकेशन नहीं किया।

सवाल- रिसर्च के लिए क्या विकास दुबे की फैमिली से ही बात होगी और जो राइट लिए गए हैं क्या वो उनकी फैमिली से हैं?
शैलेष- राइट्स तो जाहिर तौर पर उनकी फैमिली से ही लिए गए हैं। रिसर्च के लिए पब्लिक डोमेन की चीजों की मदद ली जाएगी। हर नजरिया यहां शामिल होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता और फिल्म निर्माता शैलेश आर. सिंह (सबसे दाएं) की जोड़ी फिल्म 'अलीगढ़' में भी साथ काम कर चुकी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XPDJJZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......