समीर को किसी भी तरह काम या पैसे की कमी नहीं थी, वो इन वजहों से डिप्रेशन में नहीं जा सकता : अविनाश सचदेव
टीवी एक्टर समीर शर्मा ने मुंबई वाले घर में आत्महत्या कर ली। समीर के दोस्त और टीवी एक्टर अविनाश सचदेव की माने तो उनके पास सुसाइड करने की कोई वजह नहीं थी।दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अविनाश ने बताया- "मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि समीर ने ऐसा कुछ किया है। वो एक बहुत ही हंसमुख इंसान था, उससे भी ज्यादा वो बेहद पॉजिटिव इंसान था।
समीर कई काम कर रहा था- अविनाश
मेरी उससे तकरीबन 12 दिन पहले बात हुई थी और उस दौरान वो बहुत खुश था। बातचीत में कहीं भी उसके डिप्रेशन में या किसी भी तरह की परेशानी होने की बात नहीं कही थी। ना ही मुझे ऐसा कुछ एहसास हुआ। वो कविता लिख रहा था, दो वेब सीरीज लिख रहा था, कई सारे एडवरटाइजमेंट के प्रोजेक्ट्स थे उसके पास साथ ही टीवी शो भी। ना काम की कमी थी ना पैसे की। समझ नहीं आ रहा की उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया और आखिरकार क्यों।
मुंबई में अकेले रहते थे समीर
बातचीत के दौरान अविनाश ने बताया कि समीर का पूरा परिवार बैंगलुरु में रहता है और वे यहां मुंबई में काम के सिलसिले में अकेले ही रहते थे। अविनाश और समीर टीवी शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं... एक बार फिर' के सेट पर मिले थे और उस वक्त से वे अच्छे दोस्त थे। समीर अविनाश की शादी में भी शामिल हुए थे। अविनाश की समीर से आखरी मुलाकात तक़रीबन डेढ़ महीने पहले हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XAdPtI
Comments