करणवीर बोहरा, करण वाही से लेकर ऋत्विक धनजानी तक, टीवी सेलेब्स ने घर पर ही बनाए मिट्टी से बने इको फ्रेंडली गणेश जी
ये साल कई कारणों से पिछले साल से काफी अलग है। जहां हर साल सड़कों में धूमधाम से पंडाल लगाए जाते थे वहीं इस साल महामारी के चलते सभी अपने घरों में इस पर्व को मनाने वाले हैं। इसी बीच कई टीवी एक्टर्स ने पर्यावरण का भी ख्याल रखते हुए घर पर ही मिट्टी से गणेश जी बनाए हैं।
परिवार की मदद से बनाई गणेश जी की मूर्तिः करणवीर
करणवीर पिछले 46 सालों से घर में बप्पा का स्वागत करने के इस ट्रेडिशनल को फॉलो कर रहे हैं। मगर इस साल एक्टर ने अपने घर पर ही मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर नया उदाहरण सेट किया है। महामारी और मदर अर्थ के लिए एक्टर ने इको फ्रेंडली मूर्ति बनाई है जिसमें उन्हें परिवार का भी साथ मिला। इस बारे में एक्टर ने बताया, शुरुआत में हम कोविड के डर से इस साल घर में स्थापना करने की नहीं सोच रहे थे। मगर फिर मैंने अपने दोस्तों करण वाही, ऋत्विक धनजानी और राकेश बापत को अपनी खुद की मूर्ति बनाते देखा। वो पिछले कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।
##करण वाही ने घर पर और सेट पर बनाए इको फ्रेंडली गणेश जी
करण वाही इस साल अपने घर पर स्थापना नहीं कर रहे हैं मगर उन्होंने घर पर क्ले के जरिए मूर्ति बनाई है। उन्हें लगा था ये काफी मुश्किल होने वाला है मगर बाद में उन्होंने अपने शो के सेट पर भी एक मूर्ति तैयार की है। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिनमें वो डेडिकेशन के साथ इकोफ्रेंडली गणेश तैयार कर रहे हैं।
## ##ऋत्विक ने दी लोगों को प्रेरणा
एक्टर ऋत्वित धनजानी ने 15 अगस्त से ही घर पर प्रतिमा बनानी शुरू कर दी थी। उनका कहना है कि वो घर पर गणेश जी की स्थापना करने से खुद को नहीं रोक सकते हैं। ऋत्विक ने ना महज खुद मूर्ति बनाई बल्कि करणवीर को भी क्ले दी जिससे वो अपने घर पर इको फ्रेंडली गणेश जी बना सकें।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QeOfGx
Comments